भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) की तरफ से कंपनी सेक्रेटरी एग्जामिनेशन दिसंबर 2025 (CS December Exam 2025) परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल icsi.edu या smash.icsi.edu के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवारों को विलंब शुल्क से बचने के लिए 25 सितंबर 2025 तक अपने आवेदन जमा करने होंगे। जो छात्र समय सीमा से चूक जाते हैं, वे सभी 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 10 अक्टूबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
कैसे करें आवेदन
नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।
- आवेदन करने हेतु उम्मीदवारों को सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद खुद को उम्मीदवारों पहले खुद को रजिस्टर करें।
- इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- इसके बाद उम्मीदवार सीएस दिसंबर 2025 का फॉर्म भरें।
- आखिरी में फॉर्म में भरी हुई डिटेल्स को चेक करें और फिर सबमिट करें।
ICSI CS दिसंबर 2025 के लिए आवेदन करने हेतु सीधा लिंक
जरूरी तारीखें
- पंजीकरण प्रारंभ तिथि: 26 अगस्त, 2025
- विलंब शुल्क के बिना अंतिम तिथि: 25 सितंबर, 2025
- विलंब शुल्क की अवधि: 26 सितंबर से 10 अक्टूबर, 2025
- जो उम्मीदवार प्रारंभिक समय सीमा से चूक जाते हैं, वे विस्तारित अवधि के दौरान अतिरिक्त ₹250 विलंब शुल्क का भुगतान करके आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
- कार्यकारी कार्यक्रम: प्रति समूह 1,500 रुपये
- व्यावसायिक कार्यक्रम: प्रति समूह 1,800 रुपये