1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट: पिता चलाता है किराना की दुकान, बेटी ने किया ऑर्ट्स में टॉप, राज्य में 5वां रैंक

बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट: पिता चलाता है किराना की दुकान, बेटी ने किया ऑर्ट्स में टॉप, राज्य में 5वां रैंक

 Published : Mar 23, 2026 06:48 pm IST,  Updated : Mar 23, 2026 06:48 pm IST

बिहार बोर्ड क्लास 12 के रिजल्ट में एक किराना दुकानदार की बेटी ने ऑर्ट्स स्ट्रीम में 95 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप 5 टॉपर्स में अपना स्थान हासिल किया है। पूरे प्रदेश में रौशनी ने आर्ट्स में 5वीं रैंक प्राप्त की है।

बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम में छपरा की रौशनी ने पूरे प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल - India TV Hindi
बिहार बोर्ड क्लास 12 रिजल्ट में आर्ट्स स्ट्रीम में छपरा की रौशनी ने पूरे प्रदेश में 5वीं रैंक हासिल की है। Image Source : REPORTER INPUT

बिहार बोर्ड की ओर से क्लास 12 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इसमें छपरा की रौशनी ने आर्ट्स स्ट्रीम में टॉप किया है। रौशनी ने 95% अंक के साथ पूरे राज्य में आर्ट्स स्ट्रीम में 5वां रैंक हासिल किया है। उन्होंने कुल 500 में 475 अंक प्राप्त किए हैं। उनके पिता शहर में एक छोटी किराना दुकान चलाते हैं। उनकी इस सफलता से पूरे परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है और स्थानीय लोग उन्हें उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई दे रहे हैं। 

पांच विषयों में डिक्टेंशन

रौशनी ने पांच विषयों में डिक्टेंशन प्राप्त की है। उन्होंने इतिहास में 97, अंग्रेजी में 90, भूगोल में 95, हिंदी में 95 और राजनीतिक विज्ञान में 98 अंक हासिल किए हैं।

रौशनी ने बताया अपना सपना 

सीमित संसाधनों के बावजूद रौशनी ने यह उपलब्धि हासिल कर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रौशनी ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने बताया कि उनका सपना प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करना है। 

कुल  85.19% स्टूडेंट्स पास हुए

इस परिणाम में कुल  85.19% स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस परीक्षा में कुल मिलाकर 6,70,971 छात्राएं इस परीक्षा में शामिल हुईं, जिसमें 5,78,611 छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। इसी प्रकार कुल 6,33,229 छात्र इस परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिसमें 5,32,486 छात्र सफल हुए हैं। अगर पर्सेंटेज की बात करें तो इसमें कुल 86.23 प्रतिशत लड़कियों ने सफलता पाई है। वहीं लड़कों का पास प्रतिशत कुल  84.09%  रहा। इस प्रकार हम सकते हैं कि छात्राओं की उत्तीर्णता का प्रतिशत छात्रों की तुलना में बेहतर रहा। 

परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स अपने नतीजे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस परिणाम में लड़कियों का बेहतर प्रदर्शन दर्ज किया गया। 

रिपोर्ट- बिपिन श्रीवास्तव

ये भी पढ़ें- 

बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश ने साइंस स्ट्रीम में किया टॉप, डॉक्टर बनने का है सपना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन