1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. खत्म होने वाला है इंतजार! बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का इस दिन आएगा रिजल्ट

खत्म होने वाला है इंतजार! बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का इस दिन आएगा रिजल्ट

 Published : Jan 02, 2023 07:42 am IST,  Updated : Jan 02, 2023 07:42 am IST

बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन हेड मास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होगा। बता दें कि लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू में शामिल होना होगा।

बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने जा रहा है।- India TV Hindi
बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने जा रहा है। Image Source : PTI

बिहार हेडमास्टर भर्ती की परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। हेडमास्टर भर्ती परीक्षा का रिजल्ट आने वाला है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) इस सप्ताह हेडमास्टर भर्ती परीक्षा 2022 के नतीजे घोषित करने जा रहा है। एक बार घोषणा होने के बाद उम्मीदवार इसे bpsc.bih.nic.in पर देख सकते हैं। आयोग के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, बीपीएससी हेडमास्टर के रिजल्ट 3 जनवरी को घोषित किए जाएंगे।  वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, अपना रिजल्ट देख पाएंगे। बता दें कि इस संबंध में हाल ही में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई है। 

बिहार में हेड मास्टर भर्ती के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 6421 खाली पदों पर भर्तियां होनी है। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 21 अप्रैल 2022 तक का समय दिया गया था। इसके लिए परीक्षा का आयोजन 31 मई 2022 को किया गया था। 

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स से चेक कर सकते हैं-

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर प्रधानाध्यापक भर्ती परीक्षा रिजल्ट देखने के लिए लिंक खोलें।
अब पीडीएफ दस्तावेज़ डाउनलोड करें और रोल नंबर डाल कर अपना रिजल्ट देखें।

बीपीएससी प्रधानाध्यापक भर्ती 22 दिसंबर 2022 को प्रदेश के 13 जिला मुख्यालयों पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आब्जेक्टिव टाइप की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा कुल 75 अंकों के लिए 150 प्रश्नों के लिए थी, जिनमें से 75 प्रश्न सामान्य अध्ययन (GS) पर थे। अन्य 75 प्रश्न डी.एल.एड विषयों से थे। परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई गई थी। जैसा कि बीपीएससी द्वारा सूचित किया गया है, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन