1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. BSEB Results 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार! यहां जानें कब जारी होंगे परिणाम

BSEB Results 2023: बिहार बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार! यहां जानें कब जारी होंगे परिणाम

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 20, 2023 11:47 am IST,  Updated : Mar 20, 2023 11:47 am IST

बिहार बोर्ड के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बता दें कि जल्द ही बिहार बोर्ड के 12वीं के रिजल्ट जारी होंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट चेक कर पाएंगे।

Bihar board result- India TV Hindi
बिहार बोर्ड Image Source : FILE

बिहार बोर्ड जल्द ही 12वीं बोर्ड के परिणाम जारी कर सकती है। बिहार बोर्ड के लाखों छात्र बेसब्री से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें अपने स्कोर पता चल जाएंगें। सूत्रों के मुताबिक, रिजल्ट कल यानी 21 मार्च 2023 के दिन शाम को 4 बजे तक जारी किए जा सकते हैं। जबकि इस बारे में बोर्ड की तरफ से अभी कोई जानकारी नहीं आई है। ये भी बता दें कि रिजल्ट जारी होने के पहले बोर्ड दिन और समय का ऐलान कर सकता है। उम्मीदवार से अनुरोध है कि लेटेस्ट जानकारी के लिए वे समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें। जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार को रिजल्ट जारी होने का इंतजार है।

जानें कब जारी होंगे 10वीं के रिजल्ट

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड पहले 12वीं के रिजल्ट जारी करेगा। उसके बाद 10वीं का रिजल्ट रिलीज किया जाएगा। ऐसी उम्मीद है कि 12वीं के बाद 10वीं के रिजल्ट 3-4 दिन में जारी होगा। वहीं, बोर्ड रिजल्ट के साथ ही टॉपर्स के नाम भी शेयर किए जाएंगे। दोनों ही कक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद इस वेबसाइट पर देखा जा सकता है- biharboardonline.bihar.gov.in.

होगा प्रेस कांफ्रेंस

बिहार बोर्ड 12वीं के परिणाम जारी करने के लिए प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करेंगा। इस कांफ्रेंस में बोर्ड के अधिकारी और बिहार के एजुकेशन मिनिस्टर शामिल हो सकते हैं। बता दें कि नतीजों की घोषणा साथ ही टॉपर्स के नाम की घोषित किए जा सकते हैं। जानकारी दे दें कि तीनों स्ट्रीम्स के रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार को 3 अलग-अलग लिंक देखना होगा। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल बिहार बोर्ड के परिणाम 16 मार्च 2023 को जारी किए गए थे। वहीं, इस बार ये समय ज्यादा हो गया है पर ऐसी उम्मीद की जा रही है कि रिजल्ट इसी हफ्ते जारी हो जाएंगे। बता दें कि बिहार बोर्ड सभी बोर्ड्स की तुलना में इस बार जल्दी नतीजे जारी कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-

क्या आपको पता है DM और DC के बीच का अंतर, यहां जानें आखिर किसके पास है ज्यादा पावर?
Career Tips: दुनिया के कुछ अजब-गजब कोर्स, एक भी कर ली तो लाइफ सेट है बॉस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन