1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CA Foundation result: आज रिलीज हो सकता है सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, यहां पढ़ें नया अपडेट

CA Foundation result: आज रिलीज हो सकता है सीए फाउंडेशन का रिजल्ट, यहां पढ़ें नया अपडेट

 Published : Feb 03, 2023 11:39 am IST,  Updated : Feb 03, 2023 11:43 am IST

CA Foundation result: दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CA Foundation result: सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 के एग्जाम में बैठने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अहम खबर है। दि इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) आज चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि, अभी तक इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि रिजल्ट को कब जारी किया जाएगा। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिजल्ट आज जारी किया जा सकता है। कैंडिडेट्स को बताया जाता है कि रिजल्ट जारी होने के बाद वे उसे आधिकारिक वेबसाइट icai.org और/या icai.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। 

पिछले साल दिसंबर में हुए थे एग्जाम

ICAI द्वार सीए फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा को 14 दिसंबर से 20 दिसंबर, 2022 के बीच देश भर के विभिन्न एग्जाम सेंटर्स पर आयोजित कराया गया था। इस परीक्षा में चार पेपर शामिल थे। पेपर -1 और पेपर-2 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच आयाजित कराया गया था। वहीं, पेपर 3 और 4 को दोपहर 2 से शाम 4 बजे के बीच आयोजित कराया गया था।

हिराज खंडेलवाल ने ट्वीट कर दी थी जानकारी
हालही में,  ICAI के CCM हिराज खंडेलवाल ने ट्वीट कर सीए फाउंडेशन दिसंबर 2022 के रिजल्ट की सूचना दी थी। उन्होंने ट्वीट कर कहा था "मैं सीए फाउंडेशन रिजल्ट डेट को लेकर सभी अटकलों पर विराम लगा रहा हूं. सीए का परिणाम 30 जनवरी से लेकर 6 फरवरी के बीच कभी भी आ सकता है. फाइनल डेट की जानकारी जल्द दे दी जाएगी. इसके लिए आप ICAI के ऑफिशियल नोटिफिकेशन का इंतजार करें।"

रिजल्ट रिलीज होने के बाद कैंडिडेट्स को ऐसे करना होगा डाउनलोड 

  1. सबसे पहले कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट icai.org या icai.nic.inपर जाएं। 
  2. इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर कैंडिडेट्स मांगी गई जरूरू जानकारी को दर्ज कर सबमिट करें।
  4. इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा। 
  5. आखिरी में आप उसे डाउनलोड कर प्रिंट ले लें। 

ये भी पढ़ें- JEE Mains Answer key 2023: जेईई मेंस सेशन- 1 की आंसर-की जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं ऑब्जेक्शन
UPSC की कैसे करें तैयारी? क्या होता है परीक्षा का पैटर्न, सफलता के लिए अपनाएं ये स्ट्रैटजी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन