CGBSE 10th 12th result 2026 Live: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री के परिणाम को घोषित कर दिया है। परिणाम को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। ऐसे में अब स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए भी स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं के परिणाम में कुल 77.15% स्टूडेंट्स ने सफलता का परचम लहराया है। इस साल का 10वीं का परिणाम पिछली बार से लगभग पांच प्रतिशत अधिक है। वहीं, 12वीं कक्षा में कुल 83.04 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने परीक्षा सफलता हासिल की।
रिजल्ट को चेक करने के स्टेप्स
- सबसे पहले स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद स्टूडेंट्स होमपेज पर CGBSE 10वीं/12वीं रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद स्टूडेंट्स को वहां मांगी गई डिटेल्स को दर्ज करें और फिर सबमिट कर दें।
- ऐसा करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और फिर डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में एक प्रिंट आउट ले लें।
परिणाम जारी होने के बाद स्टूडेंट्स उसे डिजिलॉकर, उमंग ऐप और एसएमएस के जरिए भी देख सकेंगे। छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के रिजल्ट से संबंधित सभी नवीनतम अपडेट के लिए बने रहिए इस लाइव ब्लॉग के साथ।
