1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. दिल्ली विश्वविद्यालय को हाईकोर्ट का आदेश, हर हाल में 31 अक्टूबर तक जारी हो PG रिजल्ट

दिल्ली विश्वविद्यालय को हाईकोर्ट का आदेश, हर हाल में 31 अक्टूबर तक जारी हो PG रिजल्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 14, 2020 07:27 am IST,  Updated : Oct 14, 2020 07:27 am IST

Delhi University PG Results 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में PG परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खास खबर है।

Delhi University- India TV Hindi
Delhi University Image Source : FILE

Delhi University PG Results 2020: दिल्ली यूनिवर्सिटी में PG परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए खास खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली विश्वविद्यालय को एक बार फिर रिजल्ट जारी करने के लिए निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने डीयू को हर हाल में 31 अक्टूबर 2020 तक पीजी फाइनल ईयर का र‍िजल्ट घोषित करने का निर्देश दिया है। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी ने हाई कोर्ट को बताया था कि उसके पास सीमित संसाधन है, ऐसी स्थिति में फाइनल ईयर स्टूडेंट का रिजल्ट वह अक्टूबर के आखिरी हफ्ते से पहले नहीं दे पाएगी।

दिल्ली हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति हेमा कोहली और सुब्रमणियम प्रसाद की पीठ द्वारा इस मामले में सुनवाई की गई। बता दें कि इससे पहले भी कोर्ट का कहना था कि रिजल्ट जारी होने से छात्रों को बाहर के विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने में दिक्कत न हो जो मार्कशीट न होने के कारण एडमिशन की प्रक्रिया में पहले ही लेट हो चुके हैं।

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की ऑनलाइन परीक्षाओं के नतीजे पर हाई कोर्ट ने निर्देश दिया था कि डीयू अपने सभी कॉलेजों को निर्देश दे कि सभी उत्तर पत्रिका का मूल्यांकन जल्द से जल्द किया जाए। फाइनल ईयर के छात्रों का रिजल्ट अक्टूबर के पहले हफ्ते तक जारी करने की कोशिश करें, ताकि छात्रों को आगे एडमिशन लेने में देरी का सामना ना करना पड़े।

हाई कोर्ट ने यूजीसी से पहले ही कहा था कि वह एक एडवाइजरी जारी करे और बताए कि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से एग्जाम देरी से हो रहे हैं। लिहाजा प्रोविजनल रिजल्ट, नए साल और नए क्लास में दाखिलों में देरी होगी। असल में, 10 अगस्त को दिल्ली यूनिवर्सिटी ने ऑनलाइन ओपन बुक एग्जाम कराये थे। हाई कोर्ट के दिशानिर्देशों के बाद यह परीक्षा फाइनल ईयर के सभी छात्रों के लिए करवाई गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन