1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. IBPS PO Prelims Result 2023: जारी हुआ आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

IBPS PO Prelims Result 2023: जारी हुआ आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Oct 18, 2023 06:27 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 06:27 pm IST

IBPS PO Prelims Result 2023: आईबीपीएस की तरफ से सीआरपी पीओ/एमटी-XIII भर्ती परीक्षा के परिणाम को आज ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी(सांकेतिक फोटो)- India TV Hindi
आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी(सांकेतिक फोटो) Image Source : FILE

IBPS PO Prelims Result 2023: आईबीपीएस पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आज यानी 18 अक्टूबर 2023 को सीआरपी पीओ/एमटी-XIII भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे  सभी आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स 2023 डाउनलोड करने की सुविधा 18 और 26 अक्टूबर तक उपलब्ध होगी। परिणामों के लिंक को नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके देखा जा सकता है।

कैसे चेक करें IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

  • आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं
  • होमपेज पर फ्लैश हो रहे नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें, जिसमें लिखा है, 'आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स रिजल्ट 2023'
  • यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा जहां आपको अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, कैप्चा और लॉगिन पेज पर अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
  • आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • आईबीपीएस पीओ प्रारंभिक परीक्षा परिणाम 2023 डाउनलोड करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें

बता दें कि बोर्ड ने 23 से 30 सितंबर, 2023 के बीच देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर भर्ती परीक्षा आयोजित की थी।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन