ICSI CS Executive, Professional December 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, कल यानी 25 फरवरी 2025(मंगलवार) को आईसीएसआई सीएस एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल प्रोग्राम दिसंबर 2024 परीक्षाओं के परिणाम घोषित करेगा। रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एक बार जारी होने के बाद परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu से अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
कितने टाइम जारी होगा रिजल्ट
आधिकारिक सूचना के अनुसार, सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम के परिणाम सुबह 11 बजे और सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के परिणाम दोपहर 2 बजे जारी किए जाएंगे। आईसीएसआई के अनुसार, परिणाम के साथ-साथ प्रत्येक अभ्यर्थी के विषयवार अंकों का ब्यौरा भी साझा किया जाएगा।
कैसे कर सकेंगे चेक
जारी होने के बाद नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने ICSI CS एग्जीक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के परिणाम को चेक कर सकेंगे।
- सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर CS Executive or Professional December 2024 exam result वाले लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद कैंडिडेट्स को मांगे गए विवरण को दर्ज करना होगा।
- इतना करते ही आपके सामने आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
- अब कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट को जांचें और उसे डाउनलोड कर लें।
- आखिरी में कैंडिडेट्स अपने रिजल्ट का एक प्रिंटआउट ले लें।
एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए औपचारिक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट, परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद आईसीएसआई वेबसाइट से सीधे डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी। हालांकि, प्रोफेशनल प्रोग्राम के अभ्यर्थियों के लिए रिजल्ट की घोषणा के तुरंत बाद परिणाम-सह-अंक विवरण उम्मीदवारों के पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा। संस्थान ने कहा है कि यदि परिणाम की घोषणा के 30 दिनों के भीतर उम्मीदवारों को परिणाम-सह-अंक विवरण की भौतिक प्रति प्राप्त नहीं होती है, तो उन्हें अपने विवरण के साथ exam@icsi.edu पर आईसीएसआई से संपर्क करना चाहिए।
ये भी पढ़ें- इंजीनियरिंग के लिए ये हैं देश के टॉप 10 कॉलेज, एक में भी हो गया एडमिशन तो लाइफ सेट है बॉस