1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICSI CS June Result 2025: इस तारीख को जारी होगा सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा का परिणाम, जान लें टाइमिंग

ICSI CS June Result 2025: इस तारीख को जारी होगा सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा का परिणाम, जान लें टाइमिंग

 Published : Aug 23, 2025 03:18 pm IST,  Updated : Aug 23, 2025 03:18 pm IST

भारतीय कंपनी सचिव संस्थान(ICSI) ने आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव परीक्षा के परिणाम जारी करने की तिथि को घोषित कर दिया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

ICSI CS June Result 2025:  आईसीएसआई सीएस जून परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए एक बढ़िया खबर है। भारतीय कंपनी सचिव संस्थान(ICSI) ने आईसीएसआई सीएस जून परिणाम 2025 की तारीख की घोषणा कर दी है। प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव कोर्सेज के लिए परिणाम की तारीख घोषित कर दी गई है। इस संबंध में एक नोटिस जारी किया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर डेट और टाइमिंग को चेक कर सकते हैं।

कब और कितने समय घोषित होगा परिणाम?

  • जारी किए गए नोटिस के अनुसार, सीएस प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम (सिलेबस 2022) परीक्षा, जून 2025 सत्र का परिणाम 25 अगस्त 2025 को घोषित किया जाएगा।
  • प्रोफेशनल कोर्स का परीक्षा परिणाम सुबह 11 बजे और एग्जीक्यूटिव कोर्स का परीक्षा परिणाम दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। परिणाम घोषित होने पर, प्रत्येक उम्मीदवार के विषयवार अंकों के साथ परिणाम संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।

एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम परीक्षा (पाठ्यक्रम 2022) का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण, परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद संस्थान की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा ताकि अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर सकें। परिणाम-सह-अंक विवरण की कोई भौतिक प्रति जारी नहीं की जाएगी।

कैसे कर सकेंगे डाउनलोड?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर जाकर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को सामने परिणाम खुल जाएगा।
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक करें व डाउनलोड कर लें।
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

नोटिस के लिए डायरेक्ट लिंक

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन