1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. ICSI Result June 2024: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

ICSI Result June 2024: आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : Aug 25, 2024 11:02 am IST,  Updated : Aug 25, 2024 11:15 am IST

ICSI Result June 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया की तरफ से आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल का परिणाम जारी कर दिया गया है।

आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी- India TV Hindi
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल का रिजल्ट जारी Image Source : FILE

ICSI Result June 2024: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने आज यानी 25 अगस्त 2024 को 2017 और 2022 के सिलेबस के लिए सीएस प्रोफेशनल के नतीजे जारी कर दिए हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए थे वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अपने परिणाम को चेक करने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। 

डायरेक्ट लिंक- https://www.icsi.edu/

ICSI Result June 2024:सीएस प्रोफेशनल रिजल्ट कैसे चेक करें

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए सीएस प्रोफेशनल जून रिजल्ट 2024 को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएँ।
  • इसके बाद होमपेज पर “प्रोफेशनल प्रोग्राम (पुराना और नया सिलेबस) - घोषित” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे कि आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • इसके बाद ICSI CS प्रोफेशनल रिजल्ट 2024 प्रदर्शित किया जाएगा।
  • आखिरी में योग्यता स्थिति की जांच करें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सहेजें।

वहीं,  सीएस एग्जीक्यूटिव के नतीजे को भी इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) आज ही जारी करेगा। जानकारी के अनुसार CS एग्जीक्यूटिव के नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। 

बता दें कि आईसीएसआई ने 2 से 10 जून तक सीएस प्रोफेशनल परीक्षा आयोजित की। संस्थान ने कहा, “प्रोफेशनल प्रोग्राम (सिलेबस 2017 और सिलेबस 2022) परीक्षा के लिए परिणाम-सह-अंक विवरण परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा।”

ये भी पढ़ें- 

क्या यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में निगेटिव मार्किंग होगी? जानें; 23 अगस्त से शरू है एग्जाम

कितने पढ़े लिखे हैं Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah के 'जेठालाल'?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन