1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. CEED 2023: IIT Bombay कल जारी करेगा सीईईडी 2023 का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

CEED 2023: IIT Bombay कल जारी करेगा सीईईडी 2023 का रिजल्ट, ऐसे करें डाउनलोड

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2023 11:24 pm IST,  Updated : Mar 06, 2023 11:24 pm IST

CEED 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे कल यानी मंगलवार को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन(CEED) 2023 के परिणाम की घोषणा करेगा।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

CEED 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे कल यानी मंगलवार को कॉमन एंट्रेंस एग्जाम फॉर डिजाइन(CEED) 2023 के परिणाम की घोषणा करेगा। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट यानी ceed.iitb.ac.in/2023/ पर जाकर CEED 2023 के परिणाम देख सकते हैं। 

कैंडिडेट्स अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर परिणाम को देख सकेंगे। वहीं, CEED 2023 स्कोरकार्ड 11 मार्च से डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे। CEED 2023 की परीक्षा को 22 जनवरी 2023 को आयोजित की गई थी। CEED 2023 प्रश्न पत्र के साथ अंतिम उत्तर कुंजी 30 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी। वहीं, ड्राफ्ट कुंजी 24 जनवरी, 2023 को जारी की गई थी।उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे। 

ऐसे करना होगा डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट i.e.ceed.iitb.ac.in/2023/ पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर सीईईडी 2023 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
  • फिर कैंडिडेट्स लॉगइन विवरण दर्ज करें- पंजीकृत आईडी और पासवर्ड
  • इसके बाद आपको CEED 2023 परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • अब आप स्कोरकार्ड देखकर डाउनलोड करें
  • आखिरी में आप भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट ले लें

ये भी पढ़ें- ट्रेन के आखिरी कोच पर लिखे X का मतलब असल में होता क्या है? रेलवे ने खुद ही बता दिया सच

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन