झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने आज यानी 5 जून को 12वीं इंटरमीडिएट 2025 परीक्षाओं के लिए आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। पहले औपचारिक घोषणा की गई जिसके बाद, JAC कक्षा 12वीं आर्ट्स 2025 परिणाम का लिंक एक्टिव हो जाएगा। अब स्टूडेंट आधिकारिक वेबसाइट - jacresults.com और इसके अलावा results.digilocker.gov.in, jac.jharkhand.gov.in के माध्यम से JAC 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, स्टूडेंट डिजिलॉकर, SMS और दूसरे प्लेटफार्मों के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। जो 12वीं आर्ट्स के स्टूडेंट हैं वो इस तरह से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
स्टूडेंट ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट
1. JAC की आधिकारिक वेबसाइट "jacresults.com" या फिर results.digilocker.gov.in, jac.jharkhand.gov.in पर छात्रों को जाना होगा।
2. इसके बाद स्टूडेंट्स को 'झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्कोरकार्ड' वाले नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करना होगा।
3. यह आपको एक लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट करेगा, जहाँ आपको अपने रोल नंबर और रोल कोड जैसी कुछ जानकारी दर्ज करनी होगी।
4. इसके बाद छात्रों को झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
5. भविष्य के लिए स्टूडेंट्स झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स स्कोरकार्ड डाउनलोड करके अपने पास रख सकते हैं।
साइंस और कॉमर्स के आ चुके हैं नतीजे
आपको बता दें कि बोर्ड ने JAC झारखंड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से 4 मार्च तक एक ही सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5.15 बजे तक आयोजित की थी। बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा देने वाले साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के छात्रों के रिजल्ट 31 मई को ही घोषित कर दिए हैं। इस साल, कॉमर्स के छात्रों का पास प्रतिशत 91.2% था, जबकि साइंस स्ट्रीम के 79.26% छात्र कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में पास हुए।
ये भी पढ़ें-
Digilocker से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड के रिजल्ट? जानें स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस
Law पढ़ने के लिए ये हैं देश के टॉप 10 कॉलेज, इनमें दाखिला लेकर आप बना सकते हैं अपना करियर