1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Main result 2021: जेईई मेन सेशन 3 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

JEE Main result 2021: जेईई मेन सेशन 3 का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 06, 2021 11:10 pm IST,  Updated : Aug 06, 2021 11:32 pm IST

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 (JEE-Mains 2021) सत्र 3 का परिणाम जारी कर दिया है।

JEE Main session 3 result 2021, JEE Main result, NTA, JEE result, Education latest news- India TV Hindi
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने शुक्रवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 सत्र 3 का परिणाम जारी कर दिया है। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने शुक्रवार को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मेन 2021 (JEE-Mains 2021) सत्र 3 का परिणाम जारी कर दिया है। JEE Mains Result July 2021 में 100 परसेंटाइल पाने वालों की संख्या 17 है। इनमें से आंध्र प्रदेश से 100 परसेंटाइल पाने वाले 4, बिहार से 1, राजस्थान से 1, दिल्ली से 2, हरियाणा से 2, कर्नाटक से 1, तेलंगाना से 4 और उत्तर प्रदेश से 2 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल स्कोर किया है। इससे पहले एनटीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में कहा था कि जेईई मेन का परिणाम 6 अगस्त को शाम तक घोषित कर दिए जाएंगे।

जुलाई में हुई थी JEE-Mains 2021 सत्र 3 की परीक्षा

बता दें कि 20, 22, 25 और 27 जुलाई को आयोजित JEE-Mains परीक्षा के लिए 7 लाख (7,09,519) से अधिक अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट- jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

ऐसे देखें JEE-Mains 2021 रिजल्ट

  • आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • 'JEE-Mains 2021' नामक लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन संख्या और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  • आपके JEE-Mains 2021 का रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट ले लें।

JEE Main 2021 रैंक लिस्ट
JEE Main 2021 AIR और JEE Main 2021 के लिए अंतिम कट-ऑफ NTA स्कोर पर आधारित होगा। जेईई मेन 2021 की कट-ऑफ चौथे सत्र के बाद जारी की जाएगी। इस बार रिजल्ट के साथ JEE Main 2021 rank list जारी नहीं की जाएगी। यह लिस्ट चौथे और फाइनल सेशन के बाद जारी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन