1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JEE Mains 2023: जेईई मेंस के फाइनल प्रोविजनल Answer Key हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JEE Mains 2023: जेईई मेंस के फाइनल प्रोविजनल Answer Key हुए जारी, यहां डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 24, 2023 08:20 pm IST,  Updated : Apr 24, 2023 08:20 pm IST

जेईई मेंस के फाइनल प्रोविजनल Answer Key जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे Answer Key आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

JEE Mains- India TV Hindi
JEE Mains के फाइनल प्रोविजनल Answer Key जारी कर दिए गए हैं। Image Source : INDIA TV

JEE Mains 2023: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। जो उम्मीदवार जेईई मेन्स 2023 (JEE Mains 2023) के एग्जाम में शामिल हुए थे, वे फाइनल answer key जेईई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। बता दें कि दूसरे चरण के लिए जेईई मेन के एग्जाम 6, 8, 10, 11, 12, 13 और 15 अप्रैल को आयोजित किया गया था। 

वहीं प्रोविजनल आंसर-की 19 अप्रैल को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को 21 से 22 अप्रैल के बीच आपत्तियां उठाने की अनुमति दी गई थी। प्रोविजनल आंसर-की अभ्यावेदन की समीक्षा करने के बाद, एजेंसी ने आखिरकार अपनी वेबसाइट पर फाइनल आंसर-की अपलोड कर दी है। उम्मीदवार Answer Key के आधार पर अपने स्कोर चेक कर सकते हैं।

Click here for the direct link to download the answer keys

एनटीए ने जेईई मेन की दूसरे सेशन की विभिन्न पालियों के अंतिम प्रोविजनल आंसर-की के प्रश्न पत्रों से कुल 10 प्रश्नों को हटा दिया है।

JEE Mains Final Provisional answer keys: ऐसे करें डाउनलोड

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।

फिर होमपेज पर, “JEE – 2023 Session 2 Final Provisional Answer Key” पर क्लिक करें।

स्क्रीन पर एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा

उत्तर कुंजी की जांच करें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

ये भी पढ़ें-

UP Board Result: बोर्ड ने किया ऐलान, जानें कब जारी होगा यूपी बोर्ड का रिजल्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन