1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JKBOSE 10वीं का परिणाम जारी, jkresults.nic.in पर इन आसान स्टेप्स से करें चेक

JKBOSE 10वीं का परिणाम जारी, jkresults.nic.in पर इन आसान स्टेप्स से करें चेक

 Published : Apr 21, 2026 12:28 pm IST,  Updated : Apr 21, 2026 12:33 pm IST

JKBOSE ने कक्षा 10वीं की परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। स्टूडेंट्स jkresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजे देख सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

JKBOSE 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार आज खत्म हो गया है। जम्मू एंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र JKBOSE 10वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी आधिकारिक वेबसाइट - jkresults.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को देख व डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी परिणाम को देख सकते हैं। 

कैसे करें JKBOSE 10वीं के परिणाम

  • JKBOSE की आधिकारिक वेबसाइट jkresults.nic.in पर जाएं।
  • JKBOSE कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 2026 के लिंक पर जाएं।
  • यह आपको लॉगिन पेज पर रीडायरेक्ट कर देगा।
  • अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य विवरण दर्ज करें।
  • JKBOSE कक्षा 10वीं बोर्ड परिणाम 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • आखिरी में भविष्य के संदर्भ के लिए JKBOSE कक्षा 10वीं के स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

JKBOSE 10वीं के परिणाम ऐप पर कैसे चेक करें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल डिवाइस में Google Play Store पर जाएं।
  • इसके बाद JKBOSE 10th result ऐप्स पर क्लिक करें।
  • कोई भरोसेमंद एप्लिकेशन डाउनलोड और इंस्टॉल करें।
  • ऐप खोलें और JKBOSE 10th result लिंक्स पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल्स के तौर पर एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें।
  • JKBOSE 10th स्कोरकार्ड PDF स्क्रीन पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
  • JKBOSE 10th स्कोरकार्ड PDF सेव करें और उसकी एक हार्ड कॉपी निकाल लें।

JKBOSE 10वीं के स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, पिता और माता का नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय के अंक और ग्रेड, प्राप्त कुल अंक, और कुल CGPA (Cumulative Grade Point Average) शामिल होंगे। बोर्ड रिजल्ट से संबंधित किसी भी नए अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर पैनी निगाह बनाए रखने की सलाह दी जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन