1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. JKBOSE 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

JKBOSE 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Jan 14, 2026 02:02 pm IST,  Updated : Jan 14, 2026 02:45 pm IST

JKBOSE 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। कैंडिडेट्स नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY

जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) ने कक्षा 12वीं के नतीजे आज यानी 14 जनवरी 2026 को घोषित कर दिए हैं। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। JKBOSE 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट  jkbose.nic.in, jkresults.nic.in/jkboseresults पर जाकर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करना होगा। उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने परीक्षा परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

JKBOSE 12वीं कक्षा के परिणाम को कैसे करें चेक व डाउनलोड

  • JKBOSE 12वीं का परिणाम चेक करने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट्स- jkbose.nic.in, jkresults.nic.in/jkboseresults पर जाना होगा। 
  • इसके बाद JKBOSE क्लास 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद वहां मांगे गए विवरण को भरना होगा और फिर उसे सबमिट करना होगा। 
  • इतना करते ही कैंडिडेट्स के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब कैंडिडेटिस परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में कैंडिडेट्स एक प्रिंटआउट ले लें। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JKBOSE 12वीं कक्षा का परिणाम: मार्कशीट पर क्या डिटेल होंगी?

JKBOSE 12वीं कक्षा की मार्कशीट में क्या डिटेल होंग, छात्र-छात्राएं इसे नीचे दिए गए बिंदुओं के माध्यम से चेक कर सकते हैं।

  • छात्र का नाम
  • छात्र का रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • माता का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और स्ट्रीम
  • विषयों की सूची
  • विषय-वार अंक प्राप्त किए गए।
  • कुल अंक
  • डिवीजन

इसस पहले जम्मू और कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (JKBOSE) द्वारा सुबह कक्षा 10वीं के परिणाम को घोषित किया गया। परिणाम सुबह 1.30 बजे जारी किया गया था। JKBOSE 10वीं की परीक्षा में कुल 84 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने अपनी सफलता का परम लहराया। नवीनतम अपडेट के लिए स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन