1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

महाराष्ट्र बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट जारी, घर बैठे ऐसे डाउनलोड करें अपना स्कोरकार्ड

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : May 02, 2026 11:35 am IST,  Updated : May 02, 2026 12:04 pm IST

Maharashtra 12th Class Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड के क्लास 12th के रिजल्ट में छात्राओं ने फिर एक बार बाजी मारी है और 93.15 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हो गई हैं। वहीं, छात्रों के पास होने का प्रतिशत 86.80 रहा। जानें अपना स्कोरकार्ड आप कैसे देख सकते हैं।

महाराष्ट्र बोर्ड ने...- India TV Hindi
महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं क्लास का रिजल्ट घोषित कर दिया है। Image Source : ANI (प्रतीकात्मक फोटो)

Maharashtra HSC Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड ने क्लास 12th (HSC) परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज (शनिवार को) सुबह 11 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित कर दिया। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से जारी इस परिणाम का इंतजार लाखों स्टूडेंट कर रहे थे। अब स्टूडेंट अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in, hscresult.mahahsscboard.in या DigiLocker के जरिए आसानी से चेक कर सकते हैं। यहीं से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं।

स्कोरकार्ड देखने के लिए इन आसान स्टेप्स को करें फॉलो

  • सबसे पहले आप महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in. पर जाएं।
  • अब आपको "HSC Examination February 2026 Result" में "View HSC Result" का ऑप्शन दिखेगा।
  • अब आप अपना रोल नंबर और माता जी का नाम भरें।
  • अब सबमिट कर दीजिए और स्क्रीन पर आपको अपना स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
  • इसे आप भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड या सेव भी कर सकते हैं।

रिजल्ट में छात्राओं ने फिर मारी बाजी

बोर्ड के मुताबिक, 12वीं क्लास की परीक्षा में 89.79 प्रतिशत स्टूडेंट पास हुए हैं। 93.15 प्रतिशत छात्राएं और 86.80 फीसदी छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 12वीं क्लास का एग्जाम पास करने के लिए स्टूडेंट्स का थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में कम से कम 35 फीसदी मार्क्स हासिल करना जरूरी है। जो स्टूडेंट इस मानक को पूरा नहीं करेंगे, उन्हें कंपार्टमेंट एग्जाम में बैठने का अवसर दिया जाएगा, जिससे वे अपना साल खराब होने से बचा सकें।

15 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने कराया था रजिस्ट्रेशन

जान लें कि इस साल 12वीं क्लास की परीक्षा के लिए 15 लाख 32 हजार 487 स्टूडेंट्स ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें 7 लाख 99 हजार 773 स्टूडेंट साइंस स्ट्रीम से, 3 लाख 80 हजार 692 आर्ट्स से, 3 लाक 20 हजार 152 कॉमर्स से, 27 हजार 378 वोकेशनल कोर्स से और 4 हजार 492 स्टूडेंट ITI थे। महाराष्ट्र बोर्ड ने सभी स्ट्रीम्स- साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स और वोकेशनल, का परिणाम एक साथ जारी किया है।

महाराष्ट्र बोर्ड ने स्टूडेंट्स को सलाह दी है कि वे परिणाम देखने के लिए फर्जी वेबसाइट से बचें और सिर्फ आधिकारिक प्लेटफॉर्म का ही प्रयोग करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन