1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Neet Result 2022: जारी हुआ NEET-UG 2022 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

Neet Result 2022: जारी हुआ NEET-UG 2022 परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक कर सकते हैं अपना रिजल्ट

 Written By: Pankaj Yadav
 Published : Sep 07, 2022 11:46 pm IST,  Updated : Sep 07, 2022 11:46 pm IST

NEET Result 2022: नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। एनटीए (NTA) ने अपने ऑफिशियल वेबसाइट ntaresults.nic.in पर रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट neet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in इन दोनों वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

NEET-UG 2022- India TV Hindi
NEET-UG 2022 Image Source : ANI

Highlights

  • NEET UG 2022 का रिजल्ट हुआ जारी
  • NTA के ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं
  • फाइनल आंसर-की भी हुआ जारी

NEET UG 2022 परीक्षा के नतीजे आ गए हैं। उम्मीदवार ऑपिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि के साथ लॉगिन करना होगा। इस वेबसाइट neet.nta.nic.in से उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही NTA ने NEET UG - 2022 की आंसर की के साथ ही स्कैन ओएमआर इमेज तथा रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। नीट परीक्षा के रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। जो उम्मीदवार क्वालिफाइंग परसेंटाइल कटऑफ से अधिक अंक लाएंगे, वह काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं। बता दें कि नीट 2022 के लिए 18,72,343 छात्रों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था। इस साल 18 लाख से भी अधिक छात्रों ने नीट का एग्जाम दिया था। यदि किसी छात्र को अपने रिजल्ट मे कोई समस्या हो तो वह उम्मीदवार नीट 2022 से जुड़ी किसी समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर- 011-69227700, 011-40759000 पर बात या neet@nta.ac.in पर मेल कर सकते हैं।

कब हुई थी परीक्षा

एनटीए द्वारा नीट परीक्षा (NEET exam) का आयोजन 17 जुलाई 2022 को किया गया था। इसमें 18 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। टेक्निकल समस्या की वजह से जो स्टूडेंट्स 17 जुलाई को नीट परीक्षा नहीं दे सके थे, उनके लिए नीट परीक्षा (NEET UG 2022 exam) दोबारा आयोजित की गई थी। इसका आयोजन 4 सितंबर 2022 को किया गया था।

How to Download NEET Result 2022: कैसे चेक करें नीट रिजल्ट

  • स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं.
  • स्टेप 2: 'NEET UG 2022 Result Link' (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 3: एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • स्टेप 4: नीट यूजी रिजल्ट स्क्रीन पर खुलेगा।
  • स्टेप 5: इसे चेक और डाउनलोड करें।
  • स्टेप 6: उम्मीदवार आगे के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन