1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. Odisha 10th Result: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Odisha 10th Result: ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

 Published : May 18, 2023 11:04 am IST,  Updated : May 18, 2023 11:04 am IST

Odisha 10th Result: ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया। ओडिशा बोर्ड ने आज क्लास 10 का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी - India TV Hindi
ओडिशा बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी Image Source : FILE

Odisha 10th Result: ओडिशा बोर्ड 10वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं का इंतजार आज खत्म हो गया। बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन(BSE) की तरफ से आज क्लास 10 का परिणाम जारी कर दिया गया है। रिजल्ट की घोषणा ओडिशा की शिक्षा मंत्री प्रमिला मलिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की। 

रिजल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया। परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in पर जाकर अपने परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल कुल 96.4 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल की है। स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप्स से अपने परीक्षा परिणाम को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

ऐसे करें चेक 

  • सबस पहले आधिकारिक वेबसाइट bseodisha.ac.in और bseodisha.nic.in पर जाएं।
  • फिर 'ओडिशा कक्षा 10वीं परिणाम 2023' पढ़ने वाले अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें।
  • यह आपको लॉगिन पेज पर ले जाएगा जहां आपको रोल नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद ओडिशा कक्षा 10वीं का परिणाम 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • आखिरी में अपने परिणाम को डाउनलोड करें और एक प्रिंट आउट ले लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन