1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर इन आसान स्टेप्स से करें चेक; 94.23 % स्टूडेंट्स पास

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर इन आसान स्टेप्स से करें चेक; 94.23 % स्टूडेंट्स पास

 Published : Mar 24, 2026 10:50 am IST,  Updated : Mar 24, 2026 01:21 pm IST

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 के परिणाम को आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स के लिए शानदार खबर है। राजस्थान बोर्ड की ओर से आज क्लास 10 का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जारी किया गया है। इस बार क्लास 10 के परिणाम में 94.23 % स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajresults.nic.in पर जाकर अपने रिजल्ट को चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने क्रेडेंशियल(रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) का यूज करना होगा। छात्र-छात्राएं नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से भी अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं। 

कितना रहा छात्र और छात्राओं का पास प्रतिशत?

राजस्थान क्लास 10 के रिजल्ट में कुल 94.23 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.63% और लड़कियों का 94.20 प्रतिशत रिजल्ट रहा। बता दें कि इस साल का राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का परिणाम पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था।

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 परिणाम: कैसे चेक करें रिजल्ट? 

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का परिणाम वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने क्रेडेंशियल (रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल) को दर्ज करना होगा। 
  • मांगे गए विवरण को सबमिट करते ही छात्र-छात्राओं के सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब छात्र-छात्राएं अपने नतीजे को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में एक छात्र-छात्राएं अपने परिणाम का प्रिंटआउट ले लें।

रिजल्ट चेक करने के लिए वेबसाइट्स

  • rajeduboard.rajasthan.gov.in
  • rajresults.nic.in
  • digilocker.gov.in
  • web.umang.gov.in

राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का परिणाम: डिजिलॉकर पर चेक करने के स्टेप्स  

नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके स्टूडेंट्स अपने क्लास 10 के नतीजे को डिजिलॉकर पर देख सकेंगे।

  • सबसे पहले छात्र-छात्राएं डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं या मोबाइल में एप खोलें।
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं क्लास 10 मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं राजस्थान बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राएं राजस्थान बोर्ड क्लास 10 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें। 
  • इसके बाद राजस्थाम बोर्ड क्लास परिणाम खुल जाएगा। 
  • इसके बाद स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें। 
  • अब स्टूडेंट्स परिणाम को चेक करें और फिर उसे सेव कर लें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन