1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. SBI PO Exam: SBI ने प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट किए जारी, यहां जानें कैसे करना है चेक

SBI PO Exam: SBI ने प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट किए जारी, यहां जानें कैसे करना है चेक

 Published : Jan 18, 2023 11:07 am IST,  Updated : Jan 18, 2023 11:07 am IST

SBI PO Exam: SBI ने प्रीलिम्स एग्जाम के रिजल्ट जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

SBI प्रीलिम्स एग्जाम 2022 के रिजल्ट जारी हो गए हैं।- India TV Hindi
SBI प्रीलिम्स एग्जाम 2022 के रिजल्ट जारी हो गए हैं। Image Source : FILE PHOTO

SBI PO prelims 2022: SBI PO प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 17 जनवरी, 2023 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SBI PO की प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam) के रिजल्ट की घोषणा कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। बता दें कि एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एग्जाम-2022 देश भर में 17, 18, 19 और 20 दिसंबर को आयोजित की गई थी।

यह एसबीआई पीओ परीक्षा 1673 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा को पास कर लिया है, वे एसबीआई पीओ मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं।

Click here for the direct link to check the results

SBI PO Prelims 2022- ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं

इसके बाद एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जाएं

फिर एसबीआई पीओ प्रीलिम्स 2022 रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें

अब आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना परिणाम चेक करें

बता दें कि एसबीआई पीओ मेंस एग्जाम ऑनलाइन 30 जनवरी, 2023 को आयोजित होगी। एसबीआई पीओ मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे। इसके बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन