1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP B. Ed. JEE Result 2021: यूपी बीएड जेईई का परिणाम घोषित, देखें रिजल्ट, काउंसलिंग जल्द

UP B. Ed. JEE Result 2021: यूपी बीएड जेईई का परिणाम घोषित, देखें रिजल्ट, काउंसलिंग जल्द

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 27, 2021 07:11 pm IST,  Updated : Aug 27, 2021 07:11 pm IST

यूपी बीएड 2021 एंट्रेंस एग्जाम में 5 लाख 20 हजार 76 अभ्यर्थी शामिल हुए और 59 हजार 229 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। 

​UP B Ed JEE, UP B Ed JEE Result, UP B Ed JEE Result 2021 Declared- India TV Hindi
यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। Image Source : PTI REPRESENTATIONAL

UP B Ed JEE Result 2021: लखनऊ विश्वविद्यालय (Lucknow University) ने उत्तर प्रदेश बी. एड. जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट 2021 (UP JEE B.Ed 2021 Result) घोषित कर दिया है। यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। लखनऊ यूनिवर्सिटी द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक ही यूपी बीएड रिजल्ट 2021 शुक्रवार को दोपहर 02 बजे के बाद घोषित किए गए। यूपी बीएड 2021 एंट्रेंस एग्जाम में 5 लाख 20 हजार 76 अभ्यर्थी शामिल हुए और 59 हजार 229 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी थी। यूपी बीएड एंट्रेंस रिजल्ट 2021 चेक करने का तरीका और आगे की प्रक्रिया की जानकारी नीचे दी गई है।

How to check UP B Ed JEE Result 2021:

स्टेप 1: लखनऊ यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट lkouniv.ac.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज के एंट्रेंस एग्जाम पेज पर 'UP B.Ed JEE Exam 2021 लिंक पर जाएं।
स्टेप 3: यहां आपको 'UP B.Ed JEE Result 2021' लिंक पर क्लिक करना होगा।
स्टेप 4: इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और बाकी जरूरी डीटेल्स दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5: स्क्रीन पर यूपी बीएड जेईई एग्जाम 2021 परिणाम खुल जाएगा।
स्टेप 6: इसे चेक करें, डाउनलोड करें और आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर रखें।

कब शुरू होगी यूपी बीएड काउंसलिंग प्रक्रिया?
यूपी बीएड जेईई परिणाम 2021 घोषित होने के बाद अब जल्द ही ऐडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा दी गई सूचना के मुताबिक ऑनलाइन काउंसलिंग शेड्यूल भी जारी किया जाएगा। आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक, बी.एड प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग 1 सितंबर, 2021 से शुरू होगी। बताया जा रहा है कि यह प्रक्रिया (UP B.Ed 2021 counseling) 6 राउंड में हो सकती है।

कोविड-19 के कारण बदला था परीक्षा का शेड्यूल
बता दें कि यूपी बीएड 2021 एंट्रेंस एग्जाम 6 अगस्त, 2021 को दो शिफ्ट में आयोजित किया गया था। पहले 19 मई को होने वाली परीक्षा को कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कारण स्थगित कर दिया गया था। 18 जुलाई को स्थगित इसे फिर से 30 जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया गया था। फिर 06 अगस्त को परीक्षा आयोजित की गई थी और परिणाम आज जारी किया जाएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन