UP Board High School-Inter Result via Digilocker: अगर आप भी यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 की परीक्षा में शामिल हुए हैं तो ये खबर आपके बेहद काम आ सकती है। यूपी बोर्ड के परिणाम को आज जारी किया जाना है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में परिणाम की घोषणा होने के साथ ही रिजल्ट लिंक को आधिकारिक वेबासइट पर एक्टिव कर दिया जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकेंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को डिजिलॉकर के जरिए कैसे देख सकेंगे? अगर नहीं तो कोई बात नहीं, आज इस खबर के माध्यम से हम इस विवरण को जानेंगे।
यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को डिजिलॉकर पर कैसे करें चेक?
जारी होने के बाद डिजिलॉकर के जरिए छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को कैसे चेक कर सकेंगे, इसके लिए स्टूडेंट्स निम्नवत स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
- छात्र-छात्राओं को सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट digilocker.gov.in पर या मोबाइल एप में जाना होगा।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को अपने मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को क्लास 10/12मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद छात्र-छात्राओं को यूपी बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाना होगा।
- इसके बाद छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड क्लास 10/12 का रिजल्ट वाले लिंक पर जाएं और फिर वहां मांगे गए विवरण (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें।
- जैसे ही आप ऐसा करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएगा।
- अब छात्र-छात्राएं अपने परिणाम को चेक करें।
- इसके बाद आखिरी में छात्र-छात्राएं परिणाम को चेक कर उसे सेव कर लें।
बता दें कि यूपी बोर्ड क्लास 10 और 12 के परिणाम को शाम 4 बजे जारी किया जाना है। रिजल्ट से संबंधित किसी भी नवीनतम अपडेट के लिए छात्र-छात्राओं को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।