1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UP NEET UG 2022 राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

UP NEET UG 2022 राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

 Published : Nov 10, 2022 04:54 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 04:54 pm IST

UP NEET के उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट है। यूपी नीट यूजी 2022 राउंड 1 के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार नीचे दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से परिणाम की जांच कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां पढ़ें।

UP NEET UG 2022 राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी- India TV Hindi
UP NEET UG 2022 राउंड-1 के लिए सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी Image Source : UPNEET.GOV.IN

यूपी की डाइरेक्टोरेट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (Directorate of Medical Education and Training) ने राउंड-1 के लिए UP NEET UG 2022 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी किया है। जिन उम्मीदवारों ने राउंड-1 काउंसलिंग के लिए खुद को रजिस्टर्ड किया है, वे यूपी नीट की आधिकारिक वेबसाइट upneet.gov.in के माध्यम से सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों द्वारा अलॉटमेंट लेटर 9 नवंबर से 13 नवंबर, 2022 तक डाउनलोड किया जा सकता है।

Direct link to check UP NEET UG 2022 seat allotment result

बता दें कि 1 नवंबर, 2022 को रजिस्ट्रेशन प्रोसेस और सिक्योरिटी फीस का भुगतान करने के लिए लिंक एक्टिव किया गया था। विकल्प भरने का लिंक 3 नवंबर से 7 नवंबर, 2022 तक उपलब्ध था। उम्मीदवार UP NEET की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अधिक जानकारी देख सकते हैं। जो उम्मीदवार रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

UP NEET UG 2022 seat allotment result: ऐसे करें चेक

UPNEET की आधिकारिक साइट upneet.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध यूपी नीट यूजी 2022 सीट आवंटन परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
आवंटन परिणाम की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन