1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPPSC टीजीटी भर्ती: 4 विषयों का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानें आगे का प्रोसेस

UPPSC टीजीटी भर्ती: 4 विषयों का प्रीलिम्स रिजल्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक; जानें आगे का प्रोसेस

 Published : Mar 13, 2026 10:55 am IST,  Updated : Mar 13, 2026 10:55 am IST

UPPSC टीजीटी भर्ती परीक्षा के 4 विषयों का प्रीलिम्स रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। नीचे खबर में दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PIXABAY

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कई विषयों के लिए सहायक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक (TGT) शाखा परीक्षा 2025 के चार विषयों के परिणाम जारी कर दिए हैं। परिणाम को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। संगीत, कृषि/बागवानी, कला और उर्दू विषय का परिणाम जारी किया गया है। आयोग ने उन उम्मीदवारों की पीडीएफ प्रकाशित की है, जिन्होंने संगीत, कृषि/बागवानी, कला और उर्दू जैसे विषयों में मुख्य परीक्षा के लिए अर्हता प्राप्त की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। 

UPPSC टीजीटी भर्ती परीक्षा का रिजल्ट: कैसे करें चेक

नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से उम्मीदवार अपने परिणाम को चेक कर सकते हैं।

  • सबसे पहले छात्र-छात्राओं को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • इसके बाद छात्र-छात्राओं को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • इतना करते ही आपके सामने परिणाम खुल जाएगा। 
  • अब स्टूडेंट्स अपने परिणाम को चेक करें और डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में स्टूडेंट्स चाहें तो एक प्रिंटआउट ले लें।

डायरेक्ट लिंक से करें चेक 

आगे का प्रोसेस?

जिन कैंडिडेट्स ने इस परीक्षा में सफलता पाई है वे सभी अब मुख्य परीक्षा के लिए योग्य हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल सभी उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे, जिसका कार्यक्रम आयोग द्वारा अलग से अधिसूचित किया जाएगा।। इसके बाद जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में अपनी सफलता का परचम लगराएंगे वे सभी दस्तावेज सत्यापन और अंतिम चयन प्रक्रिया में शामिल होंगे। 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी योग्यता की स्थिति की पुष्टि करने के लिए परिणाम PDF को ध्यानपूर्वक देखें। आयोग ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने की अनुमति दी जाएगी, जिनके रोल नंबर सूची में शामिल हैं। साथ ही उम्मीदवारों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी पैनी निगाह बनाए रखें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन