1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. रिजल्ट्स
  4. UPSC CSE Toppers: टॉप 5 में किसने मारी बाजी, लड़कियां या लड़के; यहां देखें 20 टॉपर्स की लिस्ट

UPSC CSE Toppers: टॉप 5 में किसने मारी बाजी, लड़कियां या लड़के; यहां देखें 20 टॉपर्स की लिस्ट

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 23, 2023 04:40 pm IST,  Updated : May 23, 2023 04:40 pm IST

UPSC CSE Toppers: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से आज यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2022 फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप करके पहले नंबर का खिताब अपने नाम किया है। इस रिजल्ट के टॉप 5 में लड़कियों ने बाजी मारी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

UPSC CSE Toppers: संघ लोक सेवा आयोग की तरफ से आज यूपीएससी सिविल सर्विसेज 2022 फाइनल रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है। इस परीक्षा में इशिता किशोर ने टॉप करके पहले नंबर का  खिताब अपने नाम किया है। इस रिल्ट के टॉप 5 में लड़कियों ने बाजी मारी है। इसमें पहले स्थान पर इशिता किशोर, दूसरे पर गरिमा लोहिया, तीसरे पर उमा हरति एन , चौथे पर स्मृति मिश्रा  और पांचवे पर मयूर हजारिका के नाम शामिल हैं। इनके अलवा इस एग्जाम में टॉप 20 की लिस्ट में अपना परचम लहराने वाले कैंडिडेट्स के नाम नीचे दी गई सूची के माध्यम से देख सकते हैं। 

टॉप 20  की लिस्ट

  1. इशिता किशोर
  2. गरिमा लोहिया
  3. उमा हरति एन
  4. स्मृति मिश्रा
  5. मयूर हजारिका
  6. गहना नव्या जेम्स
  7. वसीम अहमद भट
  8. अनिरुद्ध यादव
  9. कनिका गोयल
  10. राहुल श्रीवास्तव
  11. परसंजीत कौर
  12. अभिनव सिवाच
  13. विदुषी सिंह
  14. कृतिका गोयल
  15. स्वाति शर्मा
  16. शिशिर कुमार सिंह
  17. अविनाश कुमार
  18. सिद्धार्थ शुक्ला
  19. लघिमा तिवारी
  20. अनुष्का शर्मा 

उम्मीदवारों का चयन

इस परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार को चयनित किया गया हैं। इनमें से 345 उम्मीदवार अनारक्षित, 99 ईडब्ल्यूएस, ओबीसी से  263 एससी से 154 और एसटी कैटेगरी से 72 उम्मीदवार शामिल हैं।

आईएएस के लिए शॉर्टलिस्ट
आईएएस पद पर चयन के लिए 180 कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया गया है। जबकि 178 कैंडिडेट्स की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Results से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन