1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB ALP CBT 2 मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव, ये रहा डायरेक्ट लिंक

RRB ALP CBT 2 मॉक टेस्ट लिंक हुआ एक्टिव, ये रहा डायरेक्ट लिंक

 Published : Apr 22, 2025 10:53 pm IST,  Updated : Apr 22, 2025 10:53 pm IST

RRB असिस्टेंट लोको पायलट CBT 2 परीक्षा 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक को सक्रिय कर दिया गया है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

RRB ALP CBT 2 Mock Test: RRB असिस्टेंट लोको पायलट CBT 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) CBT 2 परीक्षा 2025 के लिए मॉक टेस्ट लिंक एक्टिव कर दिया है। कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) 2 की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइटों पर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। बता दें कि RRB ALP CBT 2 परीक्षा 2 मई और 6 मई 2025 को आयोजित की जाएगी। 

RRB ALP CBT 2 Mock Test: मॉक टेस्ट कैसे करें अटेंप्ट

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार मॉक टेस्ट दे सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर 'आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा 2025 मॉक टेस्ट' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने एक नया टैब खुलेगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार साइन इन पर क्लिक करें (कोई लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं है)।
  • अब उम्मीदवार टेस्ट के लिए अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
  • कैंडिडेट्स मॉक टेस्ट शुरू करें और पूरा होने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।

Direct link

RRB ALP CBT 2: क्वालिफाइंग मार्क्स

  • पार्ट ए- इस परीक्षा में पास होने के लिए UR और EWS कैटेगरी को 40प्रतिशत अंक लाने होंगे। वहीं, ओबीसी, एससी को 30 प्रतिशत अंक और एसटी उम्मीदवारों को 25 प्रतिशत अंक लाने होंगे। 
  • पार्ट बी क्वालीफाइंग प्रकृति का है और सभी उम्मीदवारों को कम से कम 35% अंक प्राप्त करने होंगे, चाहे वे किसी भी श्रेणी के हों।
  • अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्टिंग के लिए केवल पार्ट ए के अंकों पर विचार किया जाएगा, बशर्ते पार्ट बी क्वालीफाइंग हो।

बता दें कि आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 परीक्षा में दो भाग होते हैं - भाग ए और भाग बी - जिसकी कुल अवधि 2 घंटे 30 मिनट होती है।

ये भी पढ़ें- 

'मैं फैमिली में पहली हूं जो सिविल सर्विसेज में आई,' हर्षिता गोयल ने हासिल की रैंक 2; जानें टॉपर ने और क्या कुछ कहा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।