1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा: आखिरी समय की तैयारी में क्या करें? पढ लें लास्ट मिनट के टिप्स और स्ट्रेटजी

RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा: आखिरी समय की तैयारी में क्या करें? पढ लें लास्ट मिनट के टिप्स और स्ट्रेटजी

 Published : Oct 11, 2025 08:33 pm IST,  Updated : Oct 11, 2025 08:36 pm IST

रेलवे भर्ती बोर्ड समूचे देश में 13 अक्टूबर को RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन करेगा। इस खबर के माध्यम से हम इस अंतिम समय में परीक्षा की तैयारी के टिप्स देंगे, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होंगे तो ये खबर आपके काम आ सकती है। रेलवे भर्ती बोर्ड समूचे देश में 13 अक्टूबर को RRB NTPC ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 2 परीक्षा का आयोजन करेगा। ऐसे में उम्मीदवारों ने इसके लिए महीनों की तैयारी, कई मॉक टेस्ट और अनगिनत घंटों के रिवीजन किया ही होगा। लेकिन इन अंतिम दिनों में भी, आप जो करते हैं, वह आपके प्रदर्शन को प्रभावित कर सकता है। इस खबर के माध्यम से हम अंतिम समय की तैयारी के टिप्स देंगे, जो आपके बेहद काम आ सकते हैं। 

चाहे आप कितने दिनों से ही तैयारी क्यों न कर रहे हों, पर फिर भी अभी  RRB NTPC परीक्षा पैटर्न को दोहराने के लिए थोड़ा समय निकालें। क्योंकि संरचना की स्पष्ट समझ परीक्षा के दौरान आपके टाइम मेनेजमेंट को बेहतर बनाती है।

परीक्षा पैटर्न 

आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 2 परीक्षा पैटर्न में तीन खंड होते हैं: सामान्य जागरूकता, गणित और सामान्य बुद्धि एवं तर्कशक्ति। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। उम्मीदवारों को परीक्षा के लिए 90 मिनट की अवधि दी जाएगी। जबकि दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट का समय दिया जाता है। 

नए विषय को नहीं पढ़ें या उसे शुरू न करें 

आप अपनी अंतिम समय की पढ़ाई में कोई नए चैप्टर, नया विषय शुरू न करें। इन आखिरी दिनों में, नई सीख आपकी याददाश्त पर भारी पड़ सकती है।

हाई स्कोर वाले विषयों पर फोकस करें

हर परीक्षा में मेहनत के साथ स्ट्रेटजी भी काम आती है, जो आपका प्रदर्शन कई हद तक बदल सकती है। स्मार्ट छात्र रणनीतिक रूप से रिवीजन करते हैं। ऐसे में आप उन विषयों का चयन करें जिनमें कम जटिलता के साथ हाई स्कोरिंग की संभावना हो। आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा में, सामान्य ज्ञान आपको बढ़त दिला सकता है क्योंकि यह सीधा होता है, इसमें गणना की आवश्यकता नहीं होती है और इसमें समय भी कम लगता है।

मॉक टेस्ट और प्रीवियस ईयर पेपर सॉल्विंग

 

आखिरी दिनों की तैयारी में आप पिछले साल के पेपर्स को सॉल्व करें और मॉक टेस्ट भी दें। और आखिरी में एग्जाम से पहले वाले दिन आप रेस्ट करें और परीक्षा के लिए मानसिक रूप से अपने को तैयर करें।

ये भी पढ़ें- 

GATE 2026: विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आखिरी तारीख आगे बढ़ी, अब ये है लास्ट डेट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।