आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए एक खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आज यानी15 सितंबर 2025 को एनटीपीसी स्नातक स्तरीय कंप्यूटर आधारित परीक्षा (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां) की आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी यूजी 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए लिंक सक्रिय कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - rrbcdg.gov.in पर लॉग इन कर आंसर-की को चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
साथ ही बोर्ड ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है। उम्मीदवार 20 सितंबर, 2025 (रात 11:55 बजे) तक प्रश्न देख सकते हैं, आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं। ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को एक निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।
ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए शुल्क
आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा की आंसर-की के खिलाफ ऑब्जेक्शन रेज करने के लिए उम्मीदवारों को 50 रुपये प्रति प्रश्न शुल्क का भुगतान करना होगा।
बोर्ड ने कहा, "यदि उठाई गई आपत्ति सही पाई जाती है, तो ऐसी वैध आपत्तियों के विरुद्ध भुगतान किया गया शुल्क, लागू बैंक शुल्क काटने के बाद, उम्मीदवार को वापस कर दिया जाएगा। यह शुल्क उसी खाते में वापस किया जाएगा जहाँ से उम्मीदवार ने ऑनलाइन भुगतान किया है।"
कितने पदों को भरा जाएगा?
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर, 2025 के बीच कुल 3,445 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की गई थी। कुल रिक्तियों में से 2,022 पद कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, 361 अकाउंट क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, 990 जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और 72 ट्रेन क्लर्क के लिए हैं।
कैसे डाउनलोड करें
- सबसे पहले आपने जिस आरआरबी क्षेत्र में आवेदन किया है, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर, "लॉगिन" पर क्लिक करें।
- अपने पंजीकरण नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके लॉग इन करें।
- अनंतिम उत्तर कुंजी और प्रतिक्रिया पत्रक स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।
- आखिरी में इन्हें डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
ये भी पढ़ें-
IOCL में ग्रेड पदों पर निकली भर्ती, जान लें कैसे होगा सेलेक्शन
UKSSSC असिस्टेंट टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन; पढ़ें जरूरी डिटेल्स