1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. 10वीं पास के लिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने निकाली 1646 पदों पर भर्ती, आज से हो रही शुरू

10वीं पास के लिए नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने निकाली 1646 पदों पर भर्ती, आज से हो रही शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 10, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jan 10, 2024 06:30 am IST

रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो खबर आपके काम की है। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे ने 1646 पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

North Western Railway recruitment- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : PTI

सरकारी नौकरी की राह देख रहे है तो मौका आपके लिए ही है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने 1600 से अधिक अप्रेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे उत्तर पश्चिम रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट rrcjapur.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान संगठन में 1646 पदों को भरेगा। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 10 जनवरी से शुरू होगी जो 10 फरवरी, 2024 तक चलेगी। इससे जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) पास होना चाहिए और उसके पास राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (NCVT)/ राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एससीवीटी) द्वारा जारी अधिसूचित ट्रेड में नेशनल ट्रेड सर्टीफिकेट भी होना चाहिए।

उम्र सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 15 वर्ष की आयु पूरी होनी चाहिए। साथ ही अधिकतम आयु 24 वर्ष न हो।

सेलेक्शन प्रक्रिया

चयन अधिसूचना के तहत आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई मेरिट सूची के आधार पर होगा। इस उद्देश्य के लिए मैट्रिकुलेशन में अंकों के प्रतिशत (न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ) + जिस ट्रेड में अप्रेंटिसशिप की जानी है उसमें आईटीआई अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

आवेदन शुल्क

सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹100/- है। एससी/एसटी, बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी), महिला उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। इस फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जाना चाहिए। इस भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनडब्ल्यूआर की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

Notification Here

ये भी पढ़ें:

सरकारी कंपनी ऑयल इंडिया में निकली 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, यहां देखें वैकेंसी डिटेल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन