1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Agniveervayu Bharti: अग्निवीर वायु के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

Agniveervayu Bharti: अग्निवीर वायु के लिए आवेदन करने की आज लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई

 Published : Apr 04, 2023 07:15 am IST,  Updated : Apr 04, 2023 07:15 am IST

Indian Airforce Agniveervayu Bharti: अग्निवीर वायु के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से जल्द से जल्द आवेदन कर दें।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE

Indian Airforce Agniveervayu Bharti: अग्निवीर वायु के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। अग्निवीर वायु के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 4 अप्रैल को समाप्त हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से जल्द से जल्द आवेदन कर दें। आवेदकों का जन्म 26 जून 2006 और 26 दिसंबर 2002 के बीच होना चाहिए। 

इस भर्ती के लिए 17 मार्च से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए थे, जो आज खत्म हो जाएंगे। कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आज यानी4 अप्रैल 2023 को रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि इससे पहले आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 मार्च थी। परीक्षा 20 मई से आयोजित की जाएगी। 

आवेदन शुल्क 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले General / OBC / EWS कैंडिडेट्स को 250 रुपये का आवेदन शुल्क के रूप में भुगतान करना होगा। कैंडिडेट्स इसका भुगतान डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।  कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन कर  सकते हैं। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद अग्निवीर रजिस्ट्रेशन वाले लिंक पर क्लिक करें। 
  • फिर कैंडिडेट्स अपने आप को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म को भरें। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 
  • अब आप फॉर्म को सबमिट करें।
  • आखिरी में आप आवेदन पत्र को डाउनलोड कर उसकी एक हार्ड कॉपी ले लें।

ये भी पढ़ें- बाइक के बंद होने के बाद क्यों आती है टिक-टिक की आवज? जानें इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन