1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जल्दी करें! आज खत्म हो रही NTPC में निकली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, ऐसे करें आवेदन

जल्दी करें! आज खत्म हो रही NTPC में निकली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन, ऐसे करें आवेदन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 10, 2023 06:15 am IST,  Updated : Nov 10, 2023 06:26 am IST

नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके काम की है। NTPC ने कई पद पर आवेदन निकाले थे, जिसकी तारीख आज खत्म हो रही है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

NTPC recruitment 2023- India TV Hindi
NTPC recruitment 2023 Image Source : FILE PHOTO

सरकारी कंपनी में नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये मौका हाथ से न जाने दें। एनटीपीसी लिमिटेड आज एग्जीक्यूटिव (कंबाइंड साइकल पावर प्लांट) के पद पर निकली अपनी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा। जो उम्मीदवार इन पद पर आवेदन करने का मन बना रहे हैं, वे जल्दी आधिकारिक वेबसाइट  Careers.ntpc.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख आज यानी 10 नवंबर है। 

वैकेंसी डिटेल

एनटीपीसी इस भर्ती अभियान के जरिए एग्जीक्यूटिव (कंबाइंड साइकिल पावर प्लांट-ओ/एम) की 50 रिक्तियों भरेगी।

आयु सीमा

एनटीपीसी के इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए।

एप्लीकेशन फीस

एनटीपीसी के इन पद जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क के रूप में देना होगा। वहीं, एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/एक्सएसएम कैटेगरी और महिला उम्मीदवारों को कोई भी शुल्क नहीं देना है। ध्यान रहे कि ये भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों मोड में किया जा सकता है। इससे भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी उम्मीदवार को एनटीपीसी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।

Direct link to apply

NTPC recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Careers.ntpc.co.in पर जाएं।

अब होमपेज पर दिए गए 'Advt No 20/2023' लिंक पर क्लिक करें।

फिर एप्लीकेशन फॉर्म भरें।

अब अपने सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।

फिर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

अंत में भविष्य के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंटकर अपने पास रखें।

Notification here

ये भी पढ़ें:

यूपी में चल रहे इन स्कूलों के लिए योगी सरकार हुई सख्त, पकड़े जाने पर लगाएगी 1 लाख का जुर्माना

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन