1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बढ़ा दी गई APPSC ग्रुप 1 भर्ती के लिए आवेदन तारीख, यहां देखें नोटिस

बढ़ा दी गई APPSC ग्रुप 1 भर्ती के लिए आवेदन तारीख, यहां देखें नोटिस

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 25, 2024 06:15 am IST,  Updated : Jan 25, 2024 06:15 am IST

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए काम की खबर है। APPSC ने ग्रुप 1 भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन डेट बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार इस भर्ती मे आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

APPSC Group 1 Recruitment 2024- India TV Hindi
APPSC Group 1 Recruitment 2024 Image Source : FILE

आंध्र प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन ने एपीपीएससी ग्रुप 1 भर्ती 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन तारीख बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर आधिकारिक नोटिस देख सकते हैं। नोटिस की मानें तो आवेदन करने की अंतिम तारीख 28 जनवरी, 2024 तक बढ़ा दी गई है।

आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, समूह I के उम्मीदवारों/आवेदकों से अनुरोध प्राप्त हुए थे, इस कारण आयोग ने नोटिफिकेशन नंबर 12/2023 दिनांक 08/12/2023 के तहत समूह-I सेवाओं के तहत विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख को 28 जनवरी, 2024 तक बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके बाद आगे कोई विस्तार नहीं होगा।

APPSC Group 1 Recruitment 2024: ऐसे करें आवेदन

सभी इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सबसे पहले APPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.ap.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को एक प्रोफ़ाइल बनानी होगी।
फिर प्रोफाइल बन जाने के बाद अकाउंट में लॉगइन करें।
इसके बाद आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

एप्लीकेशन फीस

इन पदों पर आवेदन करने वाले आवेदक को 250 रुपये आवेदन प्रोसेसिंग फीस और ₹120/- एग्जाम फीस के रूप में रुपये का भुगतान करना होगा। उपरोक्त शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग/क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड का उपयोग करके पेमेंट गेटवे का उपयोग करके ऑनलाइन किया जाना है।

कब होगी परीक्षा?

जानकारी दे दें कि प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च, 2024 को आयोजित की जाएगी। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें:

यूपी में कल बंद रहेंगे सभी सरकारी व प्राइवेट स्कूल, योगी सरकार ने इस कारण लिया ये फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन