1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. APSC recruitment 2023: इस राज्य में टेक्निकल ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख से ज्यादा तक सैलरी

APSC recruitment 2023: इस राज्य में टेक्निकल ऑफिसर पद पर निकली भर्ती, मिलेगी 1 लाख से ज्यादा तक सैलरी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 15, 2023 11:30 am IST,  Updated : May 15, 2023 11:30 am IST

सरकारी नौकरी की कर रहे हैं तैयारी तो ये खबर आपके काम की है। APSC ने अर्बन टेक्निकल ऑफिसर पद पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इस पद आवेदन करने के इच्छुक हो, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukri- India TV Hindi
सरकारी नौकरी Image Source : FILE

सरकारी नौकरी की तलाश में हैं तो ये मौका आपके लिए ही है। बता दें कि असम लोक सेवा आयोग (APSC) ने अर्बन टेक्निकल ऑफिसर (जूनियर ग्रेड- III) के पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। ध्यान दें कि आवेदन प्रक्रिया 17 मई से शुरू होगी। जो उम्मीदवार इन पदों आवेदन करने के योग्य व इच्छुक हो, वे आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तारीख 16 जून है। वहीं, उम्मीदवार 18 जून तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।

वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान से शहरी तकनीकी अधिकारी (जूनियर ग्रेड- III)(Urban Technical Officer (Junior Grade-III) के 103 खाली पदों को भरा जाएगा।

एप्लीकेशन शुल्क

इन पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / एमओबीसी उम्मीदवारों के लिए 150 और अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 250 का शुल्क देना होगा। वहीं, बीपीएल और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों में आने वाले आवेदकों के लिए आवेदन नि:शुल्क है।

APSC recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट apsc.nic.in पर जाएं।

फिर आगे,  “Online Recruitment Portal” पर क्लिक करें।

“Urban Technical Officer (Junior Grade-III)” के तहत “Apply Here” पर क्लिक करें।

अब खुद को रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।

सारे डिटेल भरें, जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।

अंत में फॉर्म सबमिट करें और भविष्य की जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट निकाल लें।

Click here for the Notification

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन