1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इस राज्य में निकली स्टाफ नर्स के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल

इस राज्य में निकली स्टाफ नर्स के पदों पर बंपर भर्ती, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 15, 2023 01:19 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 01:19 pm IST

सरकारी नौकरी की तैयार देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल हेल्थ मिशन, असम ने स्टाफ नर्स के कई पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

Assam Staff Nurse Recruitment 2023- India TV Hindi
Assam Staff Nurse Recruitment 2023 Image Source : FREEPIK

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। नेशनल हेल्थ मिशन, एनएचएम असम ने स्टाफ नर्स पदों के लिए भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं वे एनएचएम, असम की आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 दिसंबर 2023 तक है। 

वैकेंसी डिटेल

जानकारी दे दें कि इस भर्ती अभियान के जरिए इस संगठन में 400 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया और अन्य डिटेल के लिए नीचे पढ़ें।

योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं उनके पास बी.एस.सी. नर्सिंग/जीएनएम कोर्स भारतीय नर्सिंग काउंसिल द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी नर्सिंग स्कूल/संस्थान से पास और "असम नर्सेज मिडवाइव्स एंड हेल्थ विजिटर्स काउंसिल" के साथ रजिस्टर्ड होना चाहिए। 

आयु सीमा

इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा 1 अप्रैल 2023 को 43 वर्ष तक होनी चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनएचएम, असम की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

सेलेक्शन प्रोसेस

सेलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू या सेलेक्शन परीक्षा शामिल है। संबंधित पद के लिए इंटरव्यू/सेलेक्शन परीक्षा का कार्यक्रम अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की लिस्ट के साथ उचित समय पर वेबसाइट पर पब्लिश किया जाएगा। सभी आवेदकों को तदनुसार वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। ध्यान रहे कि इंटरव्यू/सेलेक्शन परीक्षा के लिए कोई अलग से व्यक्तिगत कॉल लेटर नहीं भेजा जाएगा।

ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले एनएचएम, असम की आधिकारिक वेबसाइट nhm.assam.gov.in पर जाएं।

फिर होम पेज पर उपलब्ध रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
अब एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा।
इसके बाद जरूरी डिटेल डालें और अपना रजिस्ट्रेशन करें।
एक बार हो जाने के बाद, एप्लीकेशन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
अब सबमिट बटन पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
अंत में आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

ये भी पढ़ें:

एनसीईआरटी ने क्लास 1 से 12वीं तक के सिलेबस में किए बदलाव, हटाए गए साइंस और मैथ के कुछ चैप्टर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन