12वीं कक्षा पास कर चुके हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने लैब टेक्निशियन के बंपर पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं वे आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती बिहार स्वास्थ्य विभाग के तहत अस्पतालों में की जानी है। याद रहे कि इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 4 मार्च से शुरू हैं और 1 अप्रैल तक ये चलेंगे।
इस भर्ती के लिए आयोग ने लैब टेक्निशियन के कुल 2969 पदों पर भर्ती निकाली है, जिनमें अनारक्षित 902, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 225, अनुसूचित जाति के 595, अनुसूचित जनजाति के 39, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 667, पिछड़ा वर्ग के लिए 415, पिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए 126 पद आरक्षित हैं।
योग्यता
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास इंटरमीडिएट/10+2 फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, अंग्रेजी विषय के पास सर्टिफिकेट होना चाहिए। साथ ही मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रयोगशाला प्रावैधिक डिप्लोमा कोर्स/बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी कोर्स में पास सर्टिफिकेट होना जरूरी है।
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु कैटेगरी के मुताबिक होना चाहिए जैसे- अनारक्षित के लिए अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष, अनारक्षित महिला के लिए 40, पिछड़ा वर्ग/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष/महिला) के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष/महिला) के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।
कितनी लगेगी फीस
इन पदों पर काम करने वाले उम्मीदवारों जैसे अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस को 600 रुपये और एससी/एसटी/ महिला उम्मीदवार को मात्र 150 रुपये देने होंगे।
कितनी मिलेगी सैलरी?
इन पदों पर चुने गए उम्मीदवारों को वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड पे 2800 तथा सातवें वेतन के तहत सैलरी दी जाएगी।
ये भी पढ़ें: