1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती, 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी; जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती, 3 हजार से ज्यादा वैकेंसी; जानें अप्लाई करने की एलिजिबिलिटी

 Published : Aug 05, 2025 05:57 pm IST,  Updated : Aug 05, 2025 05:57 pm IST

बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन करने की क्या एलिजिबिलिटी क्या है? आइए इस खबर के जरिए इससे अवगत हैं।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप बिहार में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में ऑफिस अटेंडेंट पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। हालांकि, इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुए हैं। एक बार शुरू होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। अब सवाल आता है कि इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी क्या है? आइए इस खबर के जरिए इस प्रश्न के उत्तर को जानते हैं। 

कब से शुरू होंगे आवेदन और क्या है लास्ट डेट?

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त 2025 से शुरू होंगे। वहीं इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 सितंबर 2025 है, इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।

रिक्ति विवरण

इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 3727 पदों पर भर्ती की जाएगी। 

क्या है आवेदन करने की एलिजिबिलिटी? 

नीचे दिए गए बिंदुओं के जरिए आप इसके लिए आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं।

  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं पास होना आवश्यक है। 
  • इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की कम से कम 18 वर्ष आयु होनी चाहिए। वहीं, अधिकतम आयु 37 वर्ष तक होनी चाहिए। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।  

कैसे करें अप्लाई?

नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकेंगे। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आपको पंजीकृत करें। 
  • पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उसे सबमिट करें। 
  • फॉर्म के सबमिशन के बाद पुष्टिकरण पेज डाउनलोड करें। 
  • आखिरी में एक प्रिंटआउट ले लें
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन