1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. बिहार में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन हुए आज से शुरू, इच्छुक फौरन करें डायरेक्ट लिंक से अप्लाई

बिहार में सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन हुए आज से शुरू, इच्छुक फौरन करें डायरेक्ट लिंक से अप्लाई

 Published : Jan 27, 2026 11:45 am IST,  Updated : Jan 27, 2026 11:45 am IST

बिहार में सब इंस्पेक्ट पदों पर भर्ती निकली है, जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 फरवरी 2026 है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : PEXELS

अगर आप बिहार में नौकरी करने के इच्छुक हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बिहार में मद्य निषेध, उत्पाद एवं प्रबंधन विभाग में सब इंस्पेक्टर पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जिन इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों को इस भर्ती के लिए आवेदन करना है वे सभी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 27 फरवरी 2026 है, इच्छुक उम्मीदवार इस तिथि तक या इससे पहले ही आवेदन कर दें।  

कैसे करें आवेदन

नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भर सकते हैं।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाना होगा। 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना 
  • इसके बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  • आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें। 
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें। 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन करने के लिए सीधा लिंक 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 78 पदों को भरा जाएगा। 

आवेदन करने की एलिजिबलिटी

नीते दिए गए बिंदुओं के माध्यम से उम्मीदवार आवेदन करने की एलिजिबिलिटी को समझ सकते हैं। 

  • इस भर्ती के लिए आवेदनकर्ता का भारतीय होना अनिवार्य है। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होना या समकक्ष होना चाहिए। 
  • आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 1/08/2025 के आधार पर की जाएगी। 
  • संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

सेलेक्शन प्रोसेस

  • इस भर्ती के सेलेक्शन प्रोसेस में तीन चरण शामिल होंगे। इसमें- प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, फिजिकल शामिल है। 
  • प्रारंभिक परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी, जिसमें कुल 100 प्रश्न होंगे। इसके लिए कुल अवधि 2 घंटे की होगी। 
  • मेन परीक्षा में पेपर होंगे। पहला सामान्य हिंदी का, जो 200 अंकों का होगा और इसके लिए कुल अवधि दो घंटे की होगी। इसमें 100 प्रश्न होंगे। वहीं, दूसरा पेपर समान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान, नागरिक शास्त्र, भूगोल, गणित एवं मानसिक योग्यता से रिलेटेड होगा। इसमें भी 200 अंकों के 100 प्रश्न होंगे, जिनके लिए कुल अवधि दो घंटे की होगी।

ये भी पढ़ें- 

मनुष्य का साइंटिफिक नाम क्या है, जानते हैं आप? ज्यादातर को नहीं होगा पता

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन