1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. BSF Recruitment: हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

BSF Recruitment: हेड कांस्टेबल के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, ऐसे करें अप्लाई

 Published : Apr 24, 2023 06:53 am IST,  Updated : Apr 24, 2023 06:55 am IST

BSF Head Constable Recruitment: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

BSF Head Constable Recruitment: फोर्स में नौकरी करने की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक अच्छी खबर है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन प्रक्रिया को आधिकारिक वेबसाइट पर 22 अप्रैल 2023 को शुरू किया गया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

वैकेंसी डिटेल और उम्र सीमा

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल 247 खाली पदों को योग्य कैंडिडेट्स से भरा जाएगा, जिनमें से 217 पद हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) के लिए और 30 पद हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक) के लिए होंगे। 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 12 मई तक 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

लास्ट डेट
जारी शेड्यूल के मुताबिक इस भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 12 मई 2023 है। कैंडिडेट्स से अनुरोध किया जाता है कि वे आवेदन करन से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। कैंडिडेट्स नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके भी आवेदन कर सकते हैं। 

इन आसान स्टेप्स से करें डाउनलोड

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स होमपेज पर, "ग्रुप-सी हेड कांस्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कांस्टेबल (रेडियो मैकेनिक)" के खिलाफ "यहां आवेदन करें" लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कैंडिडेट्स एप्लीकेशन फॉर्म को भरें।
  • फिर सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अब कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद फॉर्म को सबमिट करें।
  • आखिरी में पेज को डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन