1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. केनरा बैंक में स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसियां, ये है लास्ट डेट और डायरेक्ट लिंक

केनरा बैंक में स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर पद पर निकली वैकेंसियां, ये है लास्ट डेट और डायरेक्ट लिंक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 25, 2020 10:14 am IST,  Updated : Nov 25, 2020 10:14 am IST

देश में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक केनरा बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है।

Bank Jobs- India TV Hindi
Bank Jobs Image Source : INDIA TV

Canara Bank SO Recruitment 2020: देश में सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक केनरा बैंक ने स्‍पेशलिस्‍ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। भर्ती से जुड़ी जानकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट canarabank.com पर उपलब्ध है। इसके अनुसार बैंक ने 220 पदों पर भर्तियां आमंत्रित की हैं। नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 25 नवंबर से शुरू हो चुकी है। वहीं यह प्रक्रिया 15 दिसंबर तक चलेगी। 

चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्‍कशन और इंटरव्यू के बाद एक परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार रिक्तियों की संख्या के आधार पर, बैंक उम्मीदवारों की अपेक्षित संख्या को शॉर्टलिस्ट करने का अधिकार सुरक्षित रखता है और केवल शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को ग्रुप डिस्‍कशन और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। परीक्षा में दो घंटे में हल करने के लिए 200 अंकों के 150 प्रश्न होंगे. यह ऑब्जेक्टिव टेस्ट होगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उम्‍मीदवार के 0.25 या एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल अंकों के लिए न्यूनतम कट-ऑफ स्‍कोर तय होगा।

शैक्षिक योग्यता 

आवेदन करने के लिए आवेदक के पास कम से कम स्नातक स्तर की डिग्री होना अनिवार्य है।उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर सिस्टम में ऑपरेटिंग ज्ञान होना चाहिए और साथ ही हिंदी भाषा की जानकारी भी होनी चाहिए। डिग्री किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से होनी जरूरी है।

आयु सीमा

नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए आवेदक की आयु कम से कम 20 वर्ष होनी चाहिए. अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार अलग अलग निर्धारित है. JMGS-I स्तर के पदों के लिए, अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है, MMGHS-II के लिए 35 वर्ष और MMGS-III के लिए 38 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन