1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरवायु फेज 2 के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

इंडियन एयरफोर्स ने अग्निवीरवायु फेज 2 के लिए जारी किए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

 Published : Feb 15, 2023 10:56 pm IST,  Updated : Feb 15, 2023 10:57 pm IST

CASB IAF Agniveervayu 01/2023 Phase 2 Admit Card: भारतीय वायुसेना ने अग्निवीरवायु फेज 2 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CASB IAF Agniveervayu Phase 2 Admit Card- India TV Hindi
CASB IAF अग्निवीरवायु फेज 2 का एडमिट कार्ड जारी Image Source : AGNIPATHVAYU.CDAC.IN

इंडियन एयरफोर्स ने CASB IAF अग्निवीरवायु 01/2023 फेस-2 एडमिट कार्ड जारी किया है। वे उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने वाले हैं  वे CASB IAF की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए युवाओं को 4 साल वायुसेना में सेवा देना का अवसर मिलेगा। इसके बाद 75 फीसदी युवाओं को घर बेज दिया जाएगा और बाकी बचे युवाओं को आगे की सेवा के लिए मौका दिया जाएगा। एयरफोर्स में अग्निवायु की यह दूसरी बार भर्ती निकली है।

आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, “इंटेकहट edu 01/2023 के अग्निवीरवायु चरण- II परीक्षण के लिए एडमिट कार्ड कैंडिडेट लॉग इन में उपलब्ध है। एडमिट कार्ड 'Additional Details' प्रस्तुत करने के बाद डाउनलोड किया जा सकता है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक 23 फरवरी 2023 तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवारों को 'Additional Details' भरना होगा और निर्धारित समय के भीतर एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा।'

Direct link to download CASB IAF Agniveervayu 01/2023 Phase 2 Admit Card

सेलेक्शन प्रोसेस 

इस भर्ती के लिए पहले ऑनलाइन टेस्ट होगा। फिर फिजिकल टेस्ट और इसके बाद मेडिकल टेस्ट होगा।

CASB IAF Agniveervayu 01/2023 Phase 2 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।

सबसे पहले CASB IAF की आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध अनाउंसमेंट लिंक पर क्लिक करें।
एक ड्रॉप डाउन बॉक्स खुलेगा जहां उम्मीदवारों को CASB IAF अग्निवीरवायु 01/2023 फेज 2 एडमिट कार्ड लिंक मिलेगा।
एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन