1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. Sarkari Naukri: दिल्ली में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए आज से शुरू हो रहे आवेदन, 1400 से ज्यादा है वैकेंसी

Sarkari Naukri: दिल्ली में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती के लिए आज से शुरू हो रहे आवेदन, 1400 से ज्यादा है वैकेंसी

 Published : Mar 19, 2024 09:36 am IST,  Updated : Mar 19, 2024 09:36 am IST

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB की तरफ से पशु चिकित्सा और पशुधन निरीक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

Sarkari Naukri: दिल्ली में नौकरी की खोज कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड यानी DSSSB की तरफ से पशु चिकित्सा और पशुधन निरीक्षक समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू कर दी जाएगी। एप्लीकेशन प्रोसेस आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर शुरू किया जाएगा। एक बार शुरू होने के बाद इच्छुक कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकेंगे। 

नोटिफिकेशन में दिए गए विवरण के मुताबिक इस इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित तारीख 13 अप्रैल 2024 को समाप्त कर दी जाएगी, इच्छुक उम्मीदवार इस डेट तक अप्लाई कर दें। 

किन-किन और कितने पदों पर होगी भर्ती  

इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए कुल  1499 पदों को भरा जाएगा। इनमें-  

  • पशु चिकित्सा और पशुधन निरीक्षक
  • पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी)
  • ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (टीजीटी)
  • सहायक स्वच्छता निरीक्षक
  • स्टेनोग्राफर
  • कार्यवाहक
  • डोमेस्टिक साइंस टीचर
  • लाइब्रेरियन
  • अकाउंट असिस्टेंट 

अप्लाई करने के लिए आवेदन शुल्क 

अप्लाई करने वाले सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस वर्ग के कैंडिडेट्स को आवेदन शु्ल्क के रूप में 100 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि, अप्लाई करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। संबंधित विषय में ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

कैसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  • इसके बाद होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरें। 
  • फिर सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। 
  • आखिरी में डाउनलोड कर एक प्रिंट आउट ले लें। 

ये भी पढ़ें- JEE Main 2024: जेईई मेन सेशन 2 के लिए कब जारी होगी एग्जाम सिटी स्लिप, 4 अप्रैल से शुरू है परीक्षा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन