1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जल्दी करें! आज खत्म हो रही डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन तारीख, यहां देखें डिटेल

जल्दी करें! आज खत्म हो रही डीयू की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन तारीख, यहां देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 20, 2023 10:44 am IST,  Updated : Dec 20, 2023 10:44 am IST

सरकारी नौकरी की राह देख रहे हैं तो ये मौका हाथ से न जानें दें। डीयू के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती निकली है, जिसकी आज अंतिम तारीख है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐसा कर सकते हैं।

DU Recruitment 2023- India TV Hindi
DU Recruitment 2023 Image Source : FREEPIK

दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) के अदिति महाविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद के लिए भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 20 दिसंबर को खत्म हो जाएगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर colrec.uod.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 51 रिक्तियों को भरना है। 

DU Recruitment 2023:​ आवेदन शुल्क

इन पदों पर भर्ती के लिए सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹ 500 है, जबकि एससी, एसटी, बेंचमार्क विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूबीडी) श्रेणी और महिला आवेदकों को छूट दी गई है।

DU Recruitment 2023: विषयवार पद

कॉमर्स: 9

इकोनॉमिक्स: 1
जियोग्राफी: 8
हिंदी: 11
गृह विज्ञान: 3
फिजिकल एजुकेशन: 3
सोशल वर्क: 7
इंवायरमेंट स्टाडीस (ईवीएस): 1
पॉलिटिकल साइंस: 1
एजुकेशन: 6
मैथ: 1

DU Recruitment 2023: योग्यता

जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं उनके पास कम से कम 55 प्रतिशत नंबर या इसके समकक्ष के साथ मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त, उन्हें या तो नेट परीक्षा पास करनी होगी या किसी प्रतिष्ठित विदेशी विश्वविद्यालय से पीएचडी प्राप्त करनी होगी।

DU Recruitment 2023: सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को ₹57,700 से ₹1,82,400 तक मासिक वेतन मिलेगा।

DU Recruitment 2023: ऐसे करें आवेदन

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट colrec.uod.ac.in पर जाएं।
फिर पंजीकरण करें और आवेदन पत्र पूरा करें।
इसके बाद लागू आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फिर सभी जरूरी डाक्यूमेंट अपलोड करें।
अंत में भविष्य के जरूरत के लिए एक प्रिंटआउट लें।

Notification here

ये भी पढ़ें:

इस सरकारी कंपनी में निकली 400 पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन