1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने लाख पद हैं अभी खाली

सरकारी नौकरी की चाहत रखने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, इतने लाख पद हैं अभी खाली

 Published : Dec 15, 2022 10:44 am IST,  Updated : Dec 15, 2022 10:44 am IST

देश के कई मंत्रालयों में लाखों पद खाली हैं। इन पदों पर बहाली शुरू हो गई है। इस विभाग में ज्यादातर पद खाली हैं।

सरकारी नौकरी से जुड़ी खबर - India TV Hindi
सरकारी नौकरी से जुड़ी खबर Image Source : FILE PHOTO

केंद्र सरकार के 78 मंत्रालयों के विभागों में करीब 9.8 लाख पद खाली हैं। इसमें सबसे चौंकाने वाले आंकड़े चार मंत्रालयों के हैं। अकेले रेलवे, रक्षा, गृह और डाक विभागों में 8 लाख पद खाली हैं। वहीं रेल विभाग में 2.94 लाख, रक्षा मंत्रालय में 2.65 लाख, गृह मंत्रालय में 1.44 लाख और डाक विभाग में 90 हजार से ज्यादा सीटें खाली हैं।

इतने पदों पर बहाली शुरू 

सभी विभागों में सबसे बुरा हाल विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का है। यहां 12442 पद स्वीकृत हैं लेकिन कार्यालय चार हजार कर्मचारी ही चला रहे हैं। इसके साथ ही पीएम कार्यालय में 129 और राष्ट्रपति कार्यालय में 129 पद खाली हैं। कैबिनेट सचिवालय में भी 54 पद खाली हैं। इस बात की जानकारी खुद कार्मिक विभाग के मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दी है। उन्होंने सदन में जानकारी देते हुए बताया कि ये आंकड़े 31 मार्च 2022 तक के हैं। मंत्री ने बताया कि 1.47 लाख पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

देश भर में अफसरों की जरूरत 
सरकार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि देशभर में आईएएस के 1,472 पद खाली हैं। इसके अलावा आईपीएस (864) और आईएफएस (1,057) के पद खाली हैं। देश भर में आईएएस (6789), आईपीएस (4984) और आईएफएस (3191) पद की स्वीकृत होनी। यानी देशभर में अफसरों की बहुत जरूरत है। इससे तो यही लग रहा है कि कई दफ्तर जुगाड़ से चलाए जा रहे हैं। वहीं, देश की बड़ी जांच एजेंसी में पद खाली हैं। जानकारी के मुताबिक, सीबीआई में 7,295 हजार स्वीकृत हैं। सरकार ने इस संबंध में बताया कि हाल ही में 128 पद स्वीकृत किए गए हैं। इस विभाग में फिलहाल 1673 पद रिक्त हैं, जिनमें बहाली होनी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन