1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. हरियाणा में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए फिर शुरू हुए आवेदन, 2400 से ज्यादा है वैकेंसी; जानें क्या है एलिजिबिलिटी

हरियाणा में सहायक प्रोफेसर भर्ती के लिए फिर शुरू हुए आवेदन, 2400 से ज्यादा है वैकेंसी; जानें क्या है एलिजिबिलिटी

 Published : Mar 02, 2025 06:31 pm IST,  Updated : Mar 02, 2025 06:31 pm IST

हरियाणा में सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोल दिया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FREEPIK

टीचिंग लाइन नौकरी खोज रहे उम्मीदवारों के लिए एक शानदार खबर है। हरियाणा लोक सेवा आयोग ने एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया को फिर शुरू किया है। जो इच्छुक और योग्य उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सभी एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2025 है। 

वैकेंसी डिटेल 

इस भर्ती अभियान से संगठन में 2424 पद भरे जाएंगे।

आवेदन करने की एलिजिबिलिटी

जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास किसी भारतीय विश्वविद्यालय से संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री के साथ एक अच्छा शैक्षणिक रिकॉर्ड होना चाहिए। सभी उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक या उच्च शिक्षा में हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए।

आयोग को आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि से ठीक पहले के महीने के 15 दिनों से पहले आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

संबंधित विषय में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

आवेदन कैसे करें 

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 
  2. इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर एडवरटाइमेंट टैब पर क्लिक करें। 
  3. इतना करने के बाद उम्मीदवार संबंधित लिंक पर क्लिक करें। 
  4. इतना करने के बाद उम्मीदवार पहले खुद को रजिस्टर करें। 
  5. इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें। 
  6. आवेदन पत्र को भरने के बाद उम्मीदवार फॉर्म को सबमिट कर दें। 
  7. आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें। 

आवेदन शुल्क 

पुरुष उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000/- है और महिला उम्मीदवारों के लिए ₹250/- है। श्रेणीवार आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से देय है। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार HPSC की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें- 

इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक में निकली भर्ती, अप्लाई करने के लिए कितना पढ़ा लिखा होना जरूरी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन