1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. जल्दी करें! इस राज्य की TGT भर्ती के लिए अप्लाई करने की कल अंतिम तारीख

जल्दी करें! इस राज्य की TGT भर्ती के लिए अप्लाई करने की कल अंतिम तारीख

 Published : Mar 14, 2023 06:45 pm IST,  Updated : Mar 14, 2023 06:45 pm IST

HSSC TGT recruitment 2023: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(HSSC) की तरफ से कल यानी 15 मार्च को एचएसएससी टीजीटी भर्ती 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी।

सांकेतिक फोटो- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो Image Source : FILE

HSSC TGT recruitment 2023: हरियाणा स्टाफ सेलेक्शन कमीशन(HSSC) की तरफ से कल यानी 15 मार्च को एचएसएससी टीजीटी भर्ती 2023 के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। जो इच्छुक कैंडिडेट्स किसी कारणवश अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं वे सब जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाकर कल तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि उम्मीदवार 20 मार्च तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। 

7471 टीजीटी पदों  पर भर्ती

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए ग्रुप-सी सर्विसेज के 7471 टीजीटी पदों को भरेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों की मिनिमम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए। कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं। 

ऐसे करें आवेदन 

  • सबसे पहले कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं। 
  • इसके बाद कैंडिडेट्स होमपेज पर "2/2023 टीजीटी (आरओएच और मेवात कैडर)” पर क्लिक करें।
  • फिर आपके सामने स्क्रीन पर एक पीडीएफ खुल जाएगा। 
  • इसके बाद आप नोटिफिकेशन में मौजूद अप्लाई लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर आप रजिस्टर करें और आवेदन करने के साथ आगे बढ़ें।
  • अब कैंडिडेट्स आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आखिरी स्टेप में फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट ले लें।

ये भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कई जगहों पर होती है कुत्तों की पूजा! पढ़ें पूरी खबर
काले-पीले ब्रेकर से गाड़ी के गुजरने पर क्यों आती है इतनी आवाज? जानें इसकी वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन