1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. HURL Recruitment 2022: हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड में 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानें डिटेल्स

HURL Recruitment 2022: हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड में 300 से ज्यादा पदों पर वैकेंसी, जानें डिटेल्स

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : May 19, 2022 12:18 am IST,  Updated : May 19, 2022 12:18 am IST

इस भर्ती के तहत औसत 4.1 लाख रुपए से लेकर 5.8 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। 

HURL Recruitment 2022- India TV Hindi
HURL Recruitment 2022 Image Source : PTI/REPRESENTATIVE PICTURE

Highlights

  • हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड में 390 पदों पर वैकेंसी
  • 24 मई है आवेदन की आखिरी तारीख
  • कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 5 जून 2022 को होगी

HURL Non Executive Recruitment 2022: हिंदुस्तान उर्वरक एंड रसायन लिमिटेड (HURL) में कई पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन की आखिरी तारीख 24 मई है, इसलिए जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द इस प्रक्रिया को पूरा कर लें। रिक्त पदों की संख्या 300 से ज्यादा है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hurlr22.net.in पर विजिट करें। 

इस भर्ती के लिए कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 5 जून 2022 को आयोजित होगी। इस भर्ती के तहत जूनियर असिस्टेंट के 30 पद,

इंजीनियर असिस्टेंट के 198 पद, जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के 102 पद, जूनियर स्टोर असिस्टेंट के 3 पद, स्टोर असिस्टेंट के 9 पद, जूनियर लैब असिस्टेंट के 18 पद,  लैब असिस्टेंट के 18 पद,  जूनियर क्वालिटी असिस्टेंट के 6 पद और क्वालिटी असिस्टेंट के 6 पद भरे जाएंगे। 

इस भर्ती के तहत औसत 4.1 लाख रुपए से लेकर 5.8 लाख रुपए तक सैलरी मिलेगी। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के आधार पर होगा। फाइनल सिलेक्शन सीबीटी के मेरिट के आधार पर होगा। ये परीक्षा दिल्ली में आयोजित होगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन