1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, इतनी मिलेगी सैलरी

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख, इतनी मिलेगी सैलरी

 Published : Feb 17, 2023 12:11 pm IST,  Updated : Feb 17, 2023 12:11 pm IST

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो, सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (SA/EXE) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (MTS/GEN) के खाली पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 फरवरी 2023 को बंद हो जाएगी। जिन इच्छुक कैंडिडेट्स ने अभी तक अप्लाई नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आईबी में अप्लाई करने की आज अंतिम तारीख(सांकेतिक फाइल फोटो)- India TV Hindi
आईबी में अप्लाई करने की आज अंतिम तारीख(सांकेतिक फाइल फोटो) Image Source : FILE

IB Recruitment 2023: इंटेलिजेंस ब्यूरो(IB) में नौकरी की चाहत रखने वाले कैंडिडेट्स के लिए एक जरूरी खबर है। इंटेलिजेंस ब्यूरो, सुरक्षा सहायक/कार्यकारी (SA/EXE) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ/जनरल (MTS/GEN) के खाली पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 17 फरवरी 2023 को बंद हो जाएगी। जो कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक हैं और किसी कारणवश अभी तक अप्लाई नहीं कर पाए हैं, वे सभी आज आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर mha.gov.in या ncs.gov.in जल्द से जल्द अप्लाई कर दें। 

शैक्षिक योग्यता

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए।

आयु सीमा
सुरक्षा सहायक और एग्जीक्यूटिव पद के लिए उम्मीदवार की आयु 27 वर्ष होनी चाहिए।

MTS पद के लिए कैंडिडेट्स की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।

सैलरी
इन पदों पर चुने गए कैंडिडेट्स को 44,900 से 1,42,400 रुपये और अन्य भत्ते दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवार को 450 रुपये का भुगतान आवेदन शुल्क के रूप में करना होगा। वहीं, SC/ST के लिए 50 रुपये और महिलाओं के लिए सिर्फ 50 रुपये हैं।

ये भी पढ़ें- कभी सोचा है कि Trains में AC कोच बीच में ही क्यों होते हैं? जानें इसकी वजह

अगर इस तरह बनाई है पढ़ने की स्ट्रैटजी और इन बातों पर कर लिया अमल, तो सफलता आपके कदम चूमेगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन