1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. सरकारी नौकरी
  4. हाथ से जानें न दें ये मौका! IDBI ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, देखें डिटेल

हाथ से जानें न दें ये मौका! IDBI ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, देखें डिटेल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 15, 2023 06:34 pm IST,  Updated : Sep 15, 2023 06:34 pm IST

सरकारी बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। IDBI ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

IDBI Recruitment 2023- India TV Hindi
IDBI Recruitment 2023 Image Source : FILE

बैंकिंग की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। आईडीबीआई बैंक ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आईडीबीआई बैंक ने जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली हैं। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया आज, 15 सितंबर से शुरू कर दी है। वहीं, आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर को समाप्त होगी। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा अस्थायी रूप से 20 अक्टूबर, 2023 को आयोजित होने वाली है।

IDBI recruitment 2023 वैकेंसी डिटेल

इस भर्ती अभियान के जरिए जूनियर असिस्टेंट मैनेजर के 600 खाली पदों को भरा जाएगा।

IDBI recruitment 2023 आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए।

Direct link to apply

IDBI recruitment 2023 आवेदन शुल्क

इन पदों पर आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹200 है। वहीं, अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1000 है।

IDBI recruitment 2023 चयन प्रक्रिया

इन पदों पर चयन प्रक्रिया में ऑनलाइन टेस्ट शामिल होगा, जिसके बाद ऑनलाइन टेस्ट में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू होगा। ऑनलाइन परीक्षा ऑब्जेक्टिव टाइप की होगी।

IDBI recruitment 2023 क्वालिफिकेशन

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी विषय से ग्रेजुएट होना चाहिए या भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

ये भी पढ़ें:

ये हैं इंजीनियरिंग के लिए देश के टॉप 10 बेस्ट कॉलेज, एक से भी की पढ़ाई तो लाइफ सेट

Engineers'Day: ये हैं देश के पहले पुरुष व महिला इंजीनियर
देश के इस शहर को कहते हैं भारत का स्कॉटलैंड, जानें कारण

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Sarkari Naukri से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें एजुकेशन